21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त, ससुराल पक्ष के उत्पीड़न से तंग युवक ने की आत्महत्या, वीडियो बनाकर उठाया आत्मघाती कदम

ससुराल पक्ष के उत्पीड़न से तंग युवक ने की आत्महत्या, वीडियो बनाकर उठाया आत्मघाती कदम

परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया झूठे मुकदमे में फंसाने और मारपीट का आरोप

 

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के पवन विहार कॉलोनी में शुक्रवार देर रात एक युवक ने ससुराल वालों और पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपने साथ हो रहे अत्याचारों का जिक्र किया है।

 

मृतक की पहचान पवन विहार निवासी गौरव (उम्र लगभग 30 वर्ष) पुत्र स्व. दिनेश के रूप में हुई है। गौरव शादी-विवाहों में हलवाई का काम करता था। उसके पिता दिनेश की मृत्यु 17 वर्ष पूर्व और मां की 9 साल पहले बीमारी के कारण हो गई थी। परिवार की जिम्मेदारी कंधों पर होने के बावजूद गौरव ने कठिन मेहनत कर तीनों बहनों की शादी कराई।

 

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही गौरव को पत्नी और ससुराल वालों द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। वे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते थे और कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई। इससे तंग आकर गौरव ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरव द्वारा बनाया गया वीडियो भी पुलिस ने जब्त कर लिया है, जिसे सबूत के तौर पर देखा जा रहा है।

 

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर आक्रोश है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • admin

    एडिटर इन चीफ़ प्रेम चौहान हम प्रत्येक जनमानस एवं भारतीय संविधान की गरिमा को ध्यान में रखते हुए काम करतें हैं। जो समाचार पत्र, मैगज़ीन, वेबसाइट या अन्य मीडिया संगठन में सामग्री की गुणवत्ता, दिशा और नीति का निर्धारण करतें हैं। समाचार रिपोर्टों की सटीकता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करते हैं । हम अपनी टीम, वेब पोर्टल या चैनल के सम्पादकीय विभाग का नेतृत्व करते हैं, रणनीतिक दिशा तय करते हैं, और किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर संगठन की आवाज़ बनते हैं। इसके अलावा, हम नए विचारों, शैलियों और रिपोर्टिंग मानकों को बढ़ावा देते हुए संगठन के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हैं।

    Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    तीन मंजिला से गिरने पर मजदूर की हुई मौत, निर्माण एजेंसी पर लापरवाही के आरोप

    *तीन मंजिला से गिरने पर मजदूर की हुई मौत, निर्माण एजेंसी पर लापरवाही के आरोप💥*   सिविल अस्पताल त्यौंथर में पेंटिंग का कार्य कर रहे मजदूर छोटेलाल माझी की तीन…

    Leave a Reply