हिन्दू मुस्लिम एकता को चरितार्थ करती नगर पंचायत अध्यक्षा प्रतिनिधि की सुन्दर पहल

एक ओर जहाँ हिन्दू मुस्लिम को लेकर तरह तरह के वाद प्रतिवाद सामने आ रहे हैं तो वही नगर पंचायत अध्यक्षा प्रतिनिधि किरावली अभिजीत सिंह इंदौलिया ने हिंदू मुस्लिम एकता को चरितार्थ करते हुए मुस्लिम त्यौहार मुहर्रम से पहले नवी तारीख (9 तारीख) के अवसर पर

किरावली के मोहल्ला में पंचायती ताजिये के लिए 51000… हजार रुपए की सहयोग राशि देकर हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की
प्रतिनिधि अभिजीत सिंह ने बताया कि किरावली में हमेशा हिन्दू मुस्लिम मिलकर प्रत्येक त्यौहार को मनाते चले आए हैं। और साथ ही लोगों को आश्वाशन देते हुए कहा कि आने वाले समय में किरावली के वार्ड संख्या 14. में बनी पोखर का सौंदर्यीकरण करके एक सुन्दर पार्क का निर्माण कराया जायेगा जिसे भारत के राष्ट्रपति रहे स्व.एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से जाना जाएगा। साथ ही कहा कि बारात घर का प्रताव शासन को भेज दिया है स्वीकृति मिलते ही जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा
मोहल्ला वासियों ने अभिजीत सिंह का तजियों का फीता कटवाकर तथा माला स्वाफा पहना कर जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर  तारा चंद इंदौलिया, भाजपा नेता पवन इंदौलिया, दानिश कुरैशी सभासद, अनिल आरिफ, हाजी सुल्तान, चौधरी बाबू, वकील, मनू चौधरी, राजू चौधरी, जावेद हुसैन, चौधरीउस्मान ,डा बाबुद्दीन, पंजाबी कुरैशी, वकील बबुआ चौधरी, हाजी हब्बो, हाजी कद्दो आदिउपस्थित रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश पुलिस द्वारा नशीले प्रदार्थ कि बिक्री पर कड़क कार्यवाही

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट सूरत में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज सूरत शहर में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के…

    अवैध निर्माण कार्य पर तुरन्त कार्रवाई आखिर किव नहीं होती

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट अवैध निर्माण पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं? सरकार और प्रशासन से उठे सवाल गुजरात में विकास कार्यों और आधुनिक बुनियादी ढांचे की…

    Leave a Reply