अर्जुन रौतेला (बांदा, 23 जुलाई) सदर विधायक द्वारा डीएम, एसडीएम और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता, धमकी और मारपीट की घटनाओं को लेकर जदयू ने मोर्चा खोलते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। जदयू दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला महासचिव बिहारी लाल अनुरागी के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन चित्रकूटधाम मंडल के अपर आयुक्त अमरपाल सिंह को सौंपते हुए विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया है कि बबेरू तहसील में सहकारिता विभाग द्वारा शासन की अनुमति से गिराए गए जर्जर भवन पर विधायक ने अनावश्यक बयानबाजी करते हुए डीएम के खिलाफ “सिखाना पड़ेगा, हम सिखाएंगे” जैसी भाषा का प्रयोग किया। इससे पहले विधायक द्वारा एक कार्यक्रम में एसडीएम को थप्पड़ मारने और हाल ही में फोन पर धमकी देने की बात सामने आ चुकी है, वहीं पुलिस चौकी में घुसकर पुलिस से मारपीट के आरोप भी लगे हैं। जदयू ने इसे प्रशासन की गरिमा पर हमला बताया और विधायक की गतिविधियों की न्यायिक या SIT जांच, अफसरों की सुरक्षा हेतु गाइडलाइन, बांदा प्रशासन को नैतिक समर्थन और जनप्रतिनिधियों की दबंगई पर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन सौंपने वालों में गरिमा सिंह पटेल जेडीयू प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ, संतोष अकेला प्रवक्ता जदयू सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, सद्दाम हुसैन युवा उपाध्यक्ष, उमा कांत सविता जिला अध्यक्ष जेडीयू, भारत कुशवाहा उपाध्यक्ष दिव्यांग प्रकोष्ठ बाबूलाल चौधरी जिला महासचिव जेडीयू, सीमा कुशवाहा, काशी प्रसाद याज्ञिक सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे। अनुरागी ने कहा कि अधिकारी संविधान के प्रतिनिधि हैं, और यदि उन्हीं को धमकाया जाएगा, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान होगा।

अन्य खबरों एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में महिला रत्न कलाकार के नव युवान पुत्र की ताप्ती नदी में डूबने से हुई मौत घर में शोक का माहौल

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर सर थाना प्राणी संग्रहालय के पीछे ताप्ती नदी मैं डूबने से 10 वी के छात्र का 38 घंटे बाद…

    गुजरात प्रदेश के गन्ना मिलों एवम् गन्ना किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर चिंतन बैठक का आयोजन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज से चीनी मिल मालिकों और किसानों की नींद उड़ी, गांव-गांव में राजनीतिक सभाओं में किसानों…

    Leave a Reply