बहराइच जिला के नगर पंचायत रुपैईडीहा के बाजार में स्तिथ मुस्कान होटल के समीप सड़क किनारे आज सुबह एक शव को राहगीरों ने देखा ।लोगों की भीड़ एकत्र हो गई पुलिस को इस घटना की जानकारी मिलते हीं घटना स्थल पर थाना रुपैईडीहा प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत द्वारा मय पुलिस बल के साथ पहुँच कर शव को कब्जे में लेते हुए मौत के कारणों की जांच – पड़ताल शुरू कर दी गई है । मृतक की पहचान बनकुरी गाँव निवासी नसीरूद्दीन उर्फ बशीर के रूप में हुई है वह रेलवे स्टेशन रोड़ ओर रुपैईडीहा में एक किराये की मकान में रहकर मजदूरी का काम करता था । मृतक के परिजनों को जब पता चला तो आनन – फानन में पहुंचे शव को देखते ही कोहराम मच गया परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है समाचार लिखे जाने तक मृतक के मौत का कारणों की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है । मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच।
Updated Video





Subscribe to my channel




