फतेहपुर सीकरी में जश्न ए विलादत की धूम

आगरा के फतेहपुर सीकरी में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस ईद मिलादुन्नबी धूमधाम से मनाया गया। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र में मस्जिदों और घरों को मोमबत्ती व विद्युत साज-सज्जा से सजाया गया।

बारा बफात कमेटी के तत्वावधान में तेहरा दरवाजा से जुलूस की शुरुआत हुई। इसमें दर्जनों ऊंट, घोड़े और बग्घियां शामिल थीं। छोटे बच्चों ने दीनी झंडा लेकर ‘नबी की आमद मरहबा’ के नारे लगाए। सैकड़ों युवाओं ने ‘नबी का दामन नहीं छोड़ेंगे’ जैसे जोशीले नारे लगाए।

जुलूस बाजार घंटाघर, महात्मा गांधी चौराहा होते हुए बुलंद दरवाजा स्थित चंदे पर पहुंचा। यहां धार्मिक सभा का आयोजन किया गया। सभा में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। लोगों ने देश में अमन, शांति और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी।

कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि मोहम्मद इस्लाम, पूर्व अध्यक्ष बदरुद्दीन कुरैशी, रमज़ान उस्मानी, शोकत उस्मानी, हाजी आज़ाद, पप्पू ज़ाफ़री,सुल्तान उस्मानी, वसीम अंसारी, शाकिर उस्मानी, डॉ मुस्तकीम,आदि कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह पुलिस और पीएसी बल के साथ तैनात रहे।

ग्रामीण क्षेत्र में भी सीकरी चार हिस्सा और सीकरी दो हिस्सा में अलग-अलग जुलूस निकाले गए। प्रशासन की ओर से पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    रीवा: माता शीतला मंदिर में आज से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

      रीवा: माता शीतला मंदिर में आज से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा   रीवा (मध्य प्रदेश)। जिला रीवा के सितलहा स्थित सुप्रसिद्ध माता…

    किरावली में गौ सम्मान अभियान के तहत सौंपा गया ज्ञापन

    किरावली में गौ सम्मान अभियान के तहत सौंपा गया ज्ञापन किरावली। गौ सम्मान आव्हान अभियान के अंतर्गत सोमवार को किरावली में सनातनियों, गौरक्षकों एवं साधु-संतों द्वारा प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार…

    Leave a Reply