रुनकता पुलिस की तत्परता से छात्रा को मिला गुम हुआ आईफोन

रुनकता पुलिस की तत्परता से छात्रा को मिला गुम हुआ आई-फोन

 

रुनकता। कमला नगर निवासी छात्रा खुशी अरोरा उत्तम इंस्टीट्यूट में बीबीए की परीक्षा देने के लिए आई थी। परीक्षा केंद्र जाते समय रास्ते में उसका आईफोन 13 और एयरपॉड्स कहीं गुम हो गए। महंगा मोबाइल खो जाने से छात्रा काफी परेशान हो गई।छात्रा ने तुरंत रुनकता चौकी पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और लिखित तहरीर देकर सहायता मांगी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक पवन कुमार गुप्ता ने मामले को संज्ञान में लिया और गुम हुए मोबाइल की तलाश शुरू कराई।लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने मात्र दो दिनों में छात्रा का मोबाइल फोन और एयरपॉड्स बरामद कर लिए और उन्हें छात्रा के सुपुर्द कर दिया। अपना गुम हुआ सामान वापस पाकर छात्रा के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। छात्रा पुलिस खोजकर वापस करने टीम के उपनिरीक्षक पवन कुमार गुप्ता व कांस्टेबल नरेंद्र सिंह का धन्यवाद बोल पुलिस की कार्यशैली से खुश नजर आयी

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    नगर पंचायत किरावली कार्यालय पर गणतंत्र दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, जनप्रतिनिधियों ने लिया संविधान सम्मान का संकल्प

    नीरज तिवारी किरावली।। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पंचायत किरावली कार्यालय परिसर में देशभक्ति एवं उत्साह के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत चेयरमैन श्रीमती प्रवीना…

    रुनकता।हादसों की अनदेखी कर रहा एनएचएआई, जर्जर नालों को किया जा रहा नजरअंदाज 

    हादसों की अनदेखी कर रहा एनएचएआई, जर्जर नालों को किया जा रहा नजरअंदाज रुनकता। रुनकता के आगरा–मथुरा हाईवे पर एनएचएआई द्वारा बनाए गए नाले खुले पड़े हैं और कई स्थानों…

    Leave a Reply