*झूठे वादे करने वाली है भाजपा सरकार। राजपाल कश्यप*

*आजमगढ़ में राजपाल कश्यप ने भाजपा सरकार के कार्यों और नीतियों को बताया गलत*

 

*झूठे वादे करने वाली है भाजपा सरकार। राजपाल कश्यप*

 

*आजमगढ़।मेंहनगर*

गुरुवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) व बार काउंसिल अध्यक्ष एडवोकेट अनिल वर्मा के निजी आवास पर समाजवादी पार्टी की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कश्यप समाज के अलावा अन्य वर्ग के लोग भी भारी संख्या में शामिल रहे।

आजमगढ़ जिले में आयोजित समाजवादी पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एमएलसी व पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। जिले के लौदह इमादपुर,मेंहनगर में आयोजित सपा पिछड़ा वर्ग को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछड़े वर्गों के हितों पर कुठाराघात किया है। योगी सरकार में पिछड़े वर्ग के लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। इस सरकार ने आरक्षण को समाप्त करने का दुस्साहस किया है जिसका पिछड़े वर्ग के लोग 2022 में मुंह तोड़ जवाब देंगे और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे।

लोकतंत्र व संविधान खतरे में

राजपाल कश्यप ने कहा कि भाजपा के राज में लोकतंत्र व संविधान खतरे में है। यह सरकार डा. भीमराव अम्बेडकर के सपनों को रौंदने का काम कर रही है। पिछड़े और दलित समाज को नौकरियों से वंचित करने के लिए सरकारी उपक्रमों का निजीकरण किया जा रहा है। बेगारी, महंगाई, अपराध से गरीब, नौजवान छात्र कराह रहा है उन्होंने आह्वान किया कि प्रदेश में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंके और अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनाएं। राजपाल कश्यप ने कहा कि भाजपा झूठे वादों की सरकार है। नौजवानों को नौकरी के नाम पर ठगा। किसानों और गरीबों को और गरीब बनाने का काम किया। आज किसान अपना धान क्रय केंद्रों पर लेकर खड़ा है, खरीदने वाला कोई नहीं है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। व्यापारियों की हत्या की जा रही है। पिछड़े समाज के लोगों को दबाने का काम किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ व बार काउंसिल अध्यक्ष अनिल वर्मा, ओ पी कश्यप प्रदेश सचिव (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ), जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, सुभाष वर्मा मास्टर, पी एन वर्मा, सुशील कश्यप, मयंक कश्यप (पत्रकार), युवा समाजसेवी शैलेश वर्मा, कुशल कश्यप, डॉ पी के वर्मा, डॉ सुरेश वर्मा, डॉ संतोष, संतोष वर्मा मास्टर, गौतम प्रसाद मास्टर, सचिन वर्मा, सोनू के अलावा कश्यप समाज और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    दुष्कर्म कांड में दूसरा आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में, मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  फतेहपुर सीकरी/आगरा। बीए की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मामले के दूसरे आरोपी…

    बंगाल में भगवा क्रांति! दक्षिण बंगाल के गढ़ में सेंधमारी के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का विजय शंखनाद, रसगुल्लों से बढ़ी जीत की मिठास।

    बंगाल में भगवा क्रांति! दक्षिण बंगाल के गढ़ में सेंधमारी के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का विजय शंखनाद, रसगुल्लों से बढ़ी जीत की मिठास। एत्मादपुर (आगरा): भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम…

    Leave a Reply