गुजरात प्रदेश साबरकांठा स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप द्वारा ड्रोन कैमरे की मदद से गाजे की खेती कर रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश हिम्मतनगर

ड्रोन कैमरे की मदद से गांजे की खेती पकड़ने में साबरकांठा जिले की एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) टीम को बड़ी सफलता मिली है। वडाली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है तथा उसके पास से लगभग ₹10,08,400/- कीमत का मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किया गया है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला एसओजी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि वडाली तालुका के बोरोल गांव की सीमा में अवैध रूप से गांजे की खेती की जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने ड्रोन कैमरे की सहायता से संदिग्ध क्षेत्र की निगरानी की और पुष्टि होने पर मौके पर छापा मारा।

जांच के दौरान खेत में उगाई गई गांजे की फसल बरामद की गई। पुलिस ने मौके से आरोपी जीतेंद्र कुमार सोमाजी मकवाणा को गिरफ्तार किया, जो उक्त खेत का संचालक बताया जा रहा है।

एसओजी टीम ने गांजे के पौधों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई में वडाली पुलिस स्टेशन और एसओजी स्टाफ की अहम भूमिका रही।

पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है और इस अवैध गतिविधि से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    “सनातन समागम” में गूंजा धर्म रक्षा और सामाजिक एकजुटता का संदेश

    आगरा। सनातन मूल्यों के संरक्षण, सामाजिक समरसता और जागरूकता के उद्देश्य से सनातन रक्षा ट्रस्ट द्वारा आयोजित “सनातन समागम” का भव्य आयोजन होटल जेएमएस इन, बोदला में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम…

    उग्रं वीरं महाविष्णुं” मंत्रोच्चार के साथ हुआ दिव्य नृसिंह हवन, पूर्णाहुति एवं भंडारे संग श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव सम्पन्न

    अर्जुन रौतेला आगरा। इस्कॉन आगरा एवं राधा सखी ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में समाधि पार्क, सूर्य नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का समापन भगवान नृसिंहदेव के दिव्य हवन, पूर्णाहुति…

    Leave a Reply