एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने किया कोरियोग्राफर्स को सम्मानित

अर्जुन रौतेला आगरा। एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में आज विश्व नृत्य दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन जीजी हॉस्पिटल, संजय पैलेस, आगरा में हुआ।
इस अवसर पर आगरा के सभी वरिष्ठ कोरियोग्राफर्स एवं उन प्रतिभाशाली कलाकारों को सम्मानित किया जो आगरा से बाहर रहकर भी नृत्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर अरंजय जैन द्वारा इन कलाकारों को सम्मान किया गया।


डॉ. जैन ने संस्था के बारे में कहा कि संस्था का उद्देश्य नृत्य कला को बढ़ावा देना एवं कलाकारों के योगदान को सराहना है, जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिल सके।

एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की अध्यक्ष एकता जैन जो खुद देश विदेश में अपने कला द्वारा आगरा शहर का नाम कर रही हैं, उन्हीं की संस्था द्वारा आज विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह किया गया ।

सम्मान समारोह में अभिषेक निगम, वीरा सक्सेना, सुजल जैन, आकाश, राहुल शूतेल, आशीष राजपूत, चंचल चौहान, शक्ति सिंह, सचिन कुश, रूपेश सोनी, परवेज खान, राहुल, आकाश आदि डांस कोरियोग्राफर की मौजूदगी रही।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    आगरा कॉलेज, आगरा में शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित

    अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा के प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा बी.एससी. (षष्ठम सेमेस्टर) के विद्यार्थियों की…

    अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर बालिकाओं ने बिखेरी संस्कृति की छटा

    संवादाता अर्जुन रौतेला आगरा। गणेश रामनागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, बलकेश्वर में बुधवार को ‘अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस’ के अवसर पर भव्य नृत्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं…

    Leave a Reply