जाम से निजात दिलाने तथा आम जनों की सांसों को बचाने के लिए कस्बा एत्मादपुर में बाईपास की मांग तथा भागूपुर स्थित दोनों तरफ सर्विस रोड पर भरे जल भराव की समस्या को लेकर परियोजना निर्देशक

आगरा जाम से निजात दिलाने तथा आम जनों की सांसों को बचाने के लिए कस्बा एत्मादपुर में बाईपास की मांग तथा भागूपुर स्थित दोनों तरफ सर्विस रोड पर भरे जल भराव की समस्या को लेकर परियोजना निर्देशक श्री संदीप कुमार जी सौंपा ज्ञापन,

ज्ञापन के माध्यम से परियोजना निदेशक महोदय को स्पष्ट रूप से कह दिया कि यदि तत्काल प्रभाव से बाईपास की व्यवस्था नहीं की गई तथा नेशनल हाईवे भागूलपुर पर दोनों तरफ स्थित सर्विस रोड पर होने वाले जल भराव पानी निकासी की स्थाई व्यवस्था नहीं की गई तो एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा क्योंकि सिस्टम सुधार संगठन (किसान ) यूनियन द्वारा पहले 26/12/2025 को फिर 30/04/ 2026 को ट्रैक्टर मार्च करते हुए एक बड़ा प्रदर्शन कस्बा एत्मादपुर बाईपास की मांग तथा भागूपुर पर होने वाले जल भराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया गया था ।

जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से संबंधित अधिकारी प्रशासन के साथ मौके पर धरनारत किसानों से वार्तालाप करने पहुंचे थे तथा कहा था कि 60 दिन के अंदर एत्मादपुर में लगने वाले जाम तथा लोगों की रुकने वाली सांसों से बचाने के लिए बाईपास बनाकर दिलाया जाएगा तथा समस्या का समाधान किया जाएगा, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कुछ अधिकारी तथा कर्मचारी एवं कोऑपरेटिव लोग गलत तरीके से यमुना साइड की तरफ बाईपास चाहते हैं, क्योंकि इन लोगों द्वारा किसानों की सस्ते दामों में जमीन खरीदी है, ओर यह लोग मोटा मुनाफा कमाने के लिए ऐसा चाहते हैं जबकि यूनियन तथा किसान चाहते है कि जहां से संख्या बल का दबाव अधिक है तथा जहां मूल किसान है तथा जो क्षेत्र डार्कजॉन से प्रभावित है उस क्षेत्र को बाईपास का लाभ मिलना चाहिए अर्थात जो बाईपास निकाला जाए वह नेशनल हाईवे 19 बुढ़िया ताल स्थित मधुर कोल्ड से सवाई होते हुए जो टूंडला में बाईपास बन रहा है उससे जोड़ा जाए, जिससे कि 250 से 300 गांव सीधे इस बाईपास से जुड़ सकें ओर इस क्षेत्र का विकास हो सके तथा बाईपास का लाभ इस क्षेत्र के मूल किसानों को मिल सके इसी मांग को लेकर आज सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन के संघर्ष के साथियों ने परियोजना निदेशक के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर ज्ञापन सौंपा तथा स्पष्ट कर दिया कि यदि कुछ भी गलत किया गया तो प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से जुड़े अधिकारियों तथा कर्मचारियों की होगी ।।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • admin

    एडिटर इन चीफ़ प्रेम चौहान हम प्रत्येक जनमानस एवं भारतीय संविधान की गरिमा को ध्यान में रखते हुए काम करतें हैं। जो समाचार पत्र, मैगज़ीन, वेबसाइट या अन्य मीडिया संगठन में सामग्री की गुणवत्ता, दिशा और नीति का निर्धारण करतें हैं। समाचार रिपोर्टों की सटीकता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करते हैं । हम अपनी टीम, वेब पोर्टल या चैनल के सम्पादकीय विभाग का नेतृत्व करते हैं, रणनीतिक दिशा तय करते हैं, और किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर संगठन की आवाज़ बनते हैं। इसके अलावा, हम नए विचारों, शैलियों और रिपोर्टिंग मानकों को बढ़ावा देते हुए संगठन के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हैं।

    Related Posts

    कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित

    ।।कोसी कलां ।। कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित विश्व रक्त दाता दिवस के अवसर पर माँ महारानी चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से स्वर्गीय…

    चौखटा भारत नगर प्रयागराज अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक घटना

    यह अत्यंत दुःखद, हृदयविदारक और स्तब्ध कर देने वाली घटना है। भारत नगर (चौखटा, प्रयागराज) के रहने वाले लाल जी मिश्र और विवेक मिश्रा के पिताओं पर आज दुखों का…

    Leave a Reply