फतेहपुर सीकरी आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में तीन स्थानों पर वाटर कूलर लगाकर उनका शुभारंभ किया गया है। पालिका कार्यालय पर स्थित नवीन वाटर कूलर का चेयरमैन शवनम मोहम्मद इस्लाम द्वारा किया गया, साथ ही सभासद चौधरी नौनिहाल सिंह,सभासद प्रतिमा सिंह, पूर्व चेयरमैन मोहम्मद इस्लाम द्वारा वाटर कूलर का शुभारंभ करते हुए लोगों को जल पिलवाया गया। बस स्टैंड के समीप यात्रियों एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए भी वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास वाटर कूलर का शुभारंभ कर आने वाले मरीज व ग्राहमिड़ों के लिए पानी की व्यवस्था की गई है। जनता ने चेयरमैन के इस कार्य की प्रशंसा की है। चेयरमैन प्रतिनिधि मोहम्मद इस्लाम ने कहा कि हम जनता के सेवक हैं और यह हमारा फर्ज है हम आगे भी जनता की सेवा के लिए उनकी भलाई के लिए कार्य करते रहेंगे

Updated Video





Subscribe to my channel






