गुजरात प्रदेश सुरत शहर के नानपुरा स्थित राम कृष्णा हॉल में आयोजित++++++++

गुजरात प्रदेश हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के फेडरेशन-3 द्वारा ‘अवार्ड फेलिसिटेशन-2026’ का भव्य आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

सूरत, 5 अगस्त। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के फेडरेशन-3 द्वारा आयोजित ‘अवार्ड फेलिसिटेशन-2026’ समारोह का भव्य आयोजन नानपुरा स्थित रामकृष्ण हॉल में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज सेवा, चिकित्सा, मीडिया, प्रशासन, व्यवसाय, शिक्षा, कला एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाशाली सदस्यों को सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के डिप्टी वर्ल्ड चेयरमैन श्री नुरुद्दीनभाई सेवावाला उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता फेडरेशन-3 के अध्यक्ष श्री यतीश मोदी ने की। विशेष अतिथि के रूप में सेंट्रल कमेटी सदस्य श्री अनिल दलाल एवं श्री धनश्याम पटेल उपस्थित रहे। वहीं जायंट्स महानुभाव श्रीमती शीला गांधी तथा श्री गणेश गज्जर की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. मनुभाई शर्मा, मीडिया क्षेत्र से श्री मनोजभाई मिश्री, प्रशासन क्षेत्र से श्री नारायणभाई माथु, मनोरंजन क्षेत्र से श्री के. सामरलाल पटेल, व्यवसाय क्षेत्र से श्री पीरजभाई शाह, शिक्षा क्षेत्र से श्री महेशभाई पटेल, सामाजिक क्षेत्र से श्री विनेशभाई पटेल तथा कला क्षेत्र से श्रीमती शिवानी सोपारी वाला सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में अतिथियों ने सम्मानित सदस्यों को बधाई देते हुए समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने और उत्कृष्ट कार्यों के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन श्री विजय तमाकुवाला ने किया। आयोजन को सफल बनाने में ग्रुप अध्यक्ष श्री मुकुल मेहता, कन्वीनर श्रीमती जयश्रीबेन तलाटी तथा आयोजन समिति के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

समारोह में फेडरेशन-3 के पूर्व अध्यक्ष श्री गुणवंत शाह, अन्य पूर्व अध्यक्षों, काउंसिल सदस्यों तथा विभिन्न जायंट्स समूहों के सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। पुरस्कार विजेताओं का उपस्थित जनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का समापन प्रीतिभोज एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ हुआ।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल जी ने++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात में राशन वितरण व्यवस्था होगी पूरी तरह डिजिटल, ई-रुपया स्मार्ट कूपन से मिलेगा राशन गांधीनगर, 5 अगस्त। गुजरात सरकार ने सार्वजनिक वितरण…

    न्यूज़ 24 के वरिष्ठ पत्रकार गरिमा सिंह ने दिया इस्तीफा++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार गरिमा सिंह के इस्तीफे और बयान से पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर छिड़ी बहस नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार गरिमा सिंह द्वारा समाचार…

    Leave a Reply