श्री हरि बोल सेवा समिति के तीज उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं ने बांधा समां

अर्जुन रौतेला आगरा। सावन की हरियाली और हरियाली तीज की उमंग के बीच श्री हरि बोल सेवा समिति की ओर से शनिवार को कमला नगर स्थित होटल बीबी ग्रांड में भव्य हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर तीज के उल्लास को जीवंत किया। ग्रुप डांस, सोलो डांस, कैटवॉक, मेहंदी डिजाइन प्रतियोगिता सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का विशेष आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तीज जैसे पर्व केवल उत्सव और मनोरंजन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति, प्रकृति और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी संदेश देते हैं। उन्होंने महिलाओं से अपने परिवार और समाज में पौधारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की।


समिति की महिला मंडल अध्यक्ष सीमा सिंघल एवं महामंत्री सपना अग्रवाल ने तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने तथा सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने हरियाली तीज गीत, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। ग्रुप डांस और सोलो डांस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कैटवॉक प्रतियोगिता में महिलाओं ने आकर्षक अंदाज में अपनी प्रस्तुति दी, वहीं मेहंदी डिजाइन प्रतियोगिता में रचनात्मकता देखने को मिली। तीज झूला, सुंदर सेल्फी प्वाइंट और विभिन्न मनोरंजक खेल कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे।
आयोजकों की ओर से कार्यक्रम में शामिल महिलाओं के लिए पंक्चुअलिटी गिफ्ट, सरप्राइज विनर गिफ्ट और रिटर्न गिफ्ट की भी व्यवस्था की गई। इससे महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सावन के गीतों और तीज की पारंपरिक उमंग से माहौल उत्सवमय बना रहा।


समिति की ओर से श्री जनकपुरी महोत्सव समिति की पूरी टीम का भी भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में दोनों संस्थाओं की सहभागिता और सहयोग की सराहना की गई।


श्री हरि बोल सेवा समिति की ओर से आगामी 16 जुलाई को जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी वितरित करने की घोषणा भी की गई। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था सामाजिक सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और जरूरतमंदों की सहायता के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती रहती है।


कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के संस्थापक भोलानाथ अग्रवाल, अध्यक्ष केशव अग्रवाल, महामंत्री विक्की गर्ग, निर्मला, सोनम, रजनी, राखी, आरती, नीलम, रुचि, नीरजा, स्नेहा, अनीता अग्रवाल सहित समिति की अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।


आयोजकों ने कहा कि हरियाली तीज केवल महिलाओं के श्रृंगार और उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का संदेश देने वाला पर्व भी है। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं ने सावन की हरियाली, भारतीय परंपराओं और सामाजिक सेवा के भाव को एक साथ जोड़ने का संदेश दिया।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    खंदौली पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त कार्रवाई, 3900 रुपये नकद व मोबाइल बरामद

    अर्जुन रौतेला आगरा। थाना खंदौली पुलिस और एसओजी/सर्विलांस पश्चिमी जोन की संयुक्त टीम ने लूट की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।…

    चलती ट्रेन में मोबाइल की छीना झपटी में युवक की ट्रेन से गिरने से मौत+++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश अंकलेश्वर पानोली रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरकर 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, मोबाइल छीनने के प्रयास का आरोप…

    Leave a Reply