गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सूरत शहर के नई सिविल अस्पताल की हाईटेक पहल पैथोलॉजी एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग की जांच रिपोर्ट अब मरीजों को सीधे WhatsApp पर मिलेगी
गुजरात प्रदेश सुरत शहर के नई सिविल अस्पताल में प्रशासन द्वारा मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल की है। अस्पताल के पैथोलॉजी एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग की विभिन्न लैबोरेटरी जांच रिपोर्ट अब मरीजों के मोबाइल फोन पर सीधे WhatsApp के माध्यम से भेजने की व्यवस्था शुरू की जा रही है।
इस डिजिटल सुविधा के तहत स्मार्टफोन रखने वाले मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। मरीज द्वारा सिविल अस्पताल में जांच के लिए केस दर्ज करवाते समय अपना चालू WhatsApp मोबाइल नंबर रजिस्टर करवाना होगा। जांच पूरी होने के बाद लैबोरेटरी में रिपोर्ट तैयार होते ही मरीज के पंजीकृत WhatsApp नंबर पर रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
CBC, हीमोग्लोबिन, मलेरिया सहित विभिन्न रिपोर्ट WhatsApp पर
पैथोलॉजी एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अंतर्गत होने वाली महत्वपूर्ण जांचों जैसे CBC, हीमोग्लोबिन, मलेरिया सहित विभिन्न प्रकार की टेस्ट रिपोर्ट मरीजों को ऑनलाइन WhatsApp के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे मरीजों को अपनी रिपोर्ट आसानी और सुरक्षित तरीके से प्राप्त हो सकेगी।
रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल के चक्कर और लंबी कतार से मिलेगी राहत
वर्तमान में जांच के बाद रिपोर्ट लेने के लिए मरीजों और उनके परिजनों को दोबारा सिविल अस्पताल आना पड़ता है तथा कई बार लंबी कतार में भी खड़ा रहना पड़ता है। नई डिजिटल व्यवस्था शुरू होने के बाद मरीजों को केवल रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल आने की आवश्यकता नहीं होगी।
मरीज घर बैठे WhatsApp पर अपनी रिपोर्ट प्राप्त कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर अपने नजदीकी फैमिली डॉक्टर अथवा अन्य चिकित्सक को मोबाइल के माध्यम से रिपोर्ट दिखाकर आगे की चिकित्सा प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे।
अहमदाबाद के बाद इस प्रकार की डिजिटल सुविधा शुरू करने वाला सूरत राज्य का दूसरा शहर बनने जा रहा है। यह पहल मरीजों के समय की बचत करने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुविधाजनक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel




