गांव चंदौरी में कैबिनेट मंत्री का हुआ भव्य स्वागत।

कोसी कलां।

गांव चंदौरी में कैबिनेट मंत्री का हुआ भव्य स्वागत।

कोसीकला के निकटवर्ती गांव चंदौरी में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।

इस दौरान गांव में एक रागनी कार्यक्रम भी रखा गया। जिसमें नरदेव बेनीवाल की रागनी सुनकर सभी ग्रामीण उत्साहित हो उठे। वहीं दोपहर को प्रदेश के गन्ना एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण अपने समर्थकों तथा प्रतिनिधि नरदेव चौधरी के साथ कार्यक्रम में पहुंचे।

जहां ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, कैबिनेट प्रतिनिधि नरदेव चौधरी आदि का माला दुपट्टा तथा साफा बांधकर भव्य स्वागत किया । इस दौरान कई ग्रामीणों ने उन्हें नोटों की माला भी पहनाई तथा चांदी का मुकुट बांध कर उन्हें मंत्रालय मिलने पर बहुत-बहुत बधाई दी। कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव चंदौरी से उन्हें पूरा आशीर्वाद मिला है।

जिसके वह हमेशा आभारी रहेंगे। उन्होंने इस दौरान चंदौरी छाता पैगाम रोड का निर्माण तथा श्मशान घाट का जीर्णोद्धार कराए जाने का आश्वासन दिया। वही गांव चन्दोरी, पैगाम, फालैन, दोताना आदि की सरदारी ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान होती चाचा, जुगन पूर्व प्रधान, जगबीर, हुकम पहलवान लालचंद जगदीश पंडित आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्टर विष्णु कुमार।

चैनल से जुड़ने, खबरों, व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें।

मो.न.– 8279987958

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सीकरी नगर पालिका क्षेत्र में वाटर कूलर का शुभारंभ

      फतेहपुर सीकरी आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में तीन स्थानों पर वाटर कूलर लगाकर उनका शुभारंभ किया गया है। पालिका कार्यालय पर स्थित नवीन वाटर कूलर का चेयरमैन शवनम…

    नहीं रहे देश के सबसे बुजुर्ग और ईमानदार विधायक आलम बदी आज़मी

    _निज़ामाबाद से कई बार रहे विधायक, मेदांता लखनऊ में ली अंतिम सांस_ आज़मगढ़। उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले की निज़ामाबाद विधानसभा सीट से कई बार विधायक रहे वरिष्ठ समाजवादी नेता…

    Leave a Reply