महिंद्रा का 575 डी आई युवो टेक प्लस लांच

आजमगढ़ 14 मई 22
महिंद्रा का युवो टेक प्लस सीरीज ट्रैक्टर अपने श्रेणी में सर्वोत्तम टैक्टर माना जाता है,उक्त बातें महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर डिवीजन वाराणसी जोन के टेरिटरी मैनेजर श्री जितेंद्र तिवारी ने आज श्रेष्ठ ट्रैक्टर्स की तरफ से आयोजित तथा महिंद्रा कंपनी द्वारा 575 yuvo tech plus के लांचिंग के अवसर पर कही।
महिंद्रा ट्रैक्टर ने अपने उत्पाद को हमेशा से किसानों के बीच में लांचिंग करने की प्रथा रही है ऐसे में 575 युवो टेक प्लस ट्रैक्टर को बुढ़नपुर तहसील के कोयलसा बाजार के बगल में स्थित बाग में किसानों के बीच लांच किया लांचिंग के मौके पर सम्मानित किसान भाइयों में ट्रैक्टर के बारे में TM श्री जितेंद्र तिवारी ने बताया कि ट्रैक्टर इंडस्ट्री में 6 साल वारंटी वाला ट्रैक्टर महिंद्रा ने ही सर्वप्रथम दिया है,और डबल क्लच 15 गियर सिस्टम कैसे काम करता है उसके बारे में विधिवत पूरी जानकारी दी गई, रखरखाव से संबंधित जानकारी श्रेष्ठ ट्रेक्टर्स के प्रोपराइटर श्री श्रेष्ठ जायसवाल ने सभी आए किसानों को दी, एवं स्वागत अभिनंदन किए और किसानों को श्रेष्ठ ट्रैक्टर की तरफ से दी गई अथवा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारियों का आदान-प्रदान किए। किसानों में मुख्य रूप से मनीष कुमार यादव,अमन कुमार सिंह,हरेंद्र यादव,मुकुंद पांडे, कृषि वैज्ञानिक विजय कुमार यादव, अंबिका यादव, राम सुरेमन गुप्त, विपिन कुमार शुक्ला, दिनेश कुमार पांडे, अनुराग सिंह, व अन्य तथा संचालन श्रेष्ठ ट्रैक्टर्स के मैनेजर आदित्य नारायण वर्मा ने की।

ब्यूरो चीफ
आजमगढ़

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    फ्लाईओवर की मांग को लेकर तथा स्मार्ट मीटरों के खिलाफ सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन ने किया ट्रैक्टर मार्च

    फ्लाईओवर की मांग को लेकर तथा स्मार्ट मीटरों के खिलाफ सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन ने किया ट्रैक्टर मार्च, ट्रैक्टर मार्च करते हुए पीड़ित। प्रभावित किसान मुख्यालय का घेराव करने…

    किरावली नगर पंचायत अध्यक्षा प्रतिनिधि अभिजीत सिंह इंदौलिया ने किया ₹1.10 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

    नीरज तिवारी आगरा–|किरावली: नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिजीत सिंह इंदौलिया ने किया ₹1.10 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास पुरानी और जर्जर पाइपलाइनों से मिलेगी मुक्ति; वार्ड 5, 9, 11,…

    Leave a Reply