बहराइच * पत्नी की निर्मम हत्या कर पति हुआ फरार * मनोज त्रिपाठी .

बहराइच,  जिले के ग्राम पंचायत उर्रा में शुक्रवार को पति अपनी ही पत्नी के लिए हैवान बन गया। पति ने पत्नी की पिटाई कर गला दबा दिया। मौत होने के बाद घर के सामने नाले में शव को गाड़ दिया सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक शराब सेवन के बाद युवक ने वारदात को अंजाम दिया है,

मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उर्रा के मजरा कबेलपुर निवासी प्रदीप का शुक्रवार रात को पत्नी  शर्मा देवी (32) से विवाद हुआ। विवाद के दौरान पति और पत्नी में जमकर विवाद हुआ। पति ने पत्नी की जमकर पिटाई की। इसके बाद उसका गला दबाकर हत्या कर दी। पत्नी की मौत होने पर पति उसे उठाकर घर के बाहर ले गया इसके बाद घर के सामने बने नाले में शव को गाड़ दिया, सुबह जब लोगों को घटना की जानकारी हुई तो लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई गांव के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी,

प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज अरविंद मिश्रा, दीवान आशीष वर्मा समेत अन्य मौके पर पहुंचे पुलिस ने नाले से शव को बाहर निकलवाया प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है उन्होंने बताया कि पति पत्नी व पारिवारिक विवाद के और शराब के नशे में पति ने इस बेखौफ वारदात को अंजाम दिया है गांव के लोगों के मुताबिक पति रात में शराब पीने के बाद विवाद किया। जिसके बाद पति ने पत्नी की गला दबा दी और उसे नाली में मिट्टी से दबा दिया पर पैर को मिट्टी में पूर्ण रूप से नही पाट पाया ग्रामीणों ने जब आज सुबह यह देखा,

**बारिश होने पर दिखा शव का पैर**
प्रदीप ने पत्नी की रात में हत्या कर शव को नाले में गाड़ दिया तब तक किसी को जानकारी नहीं हुई लेकिन शनिवार सुबह से ही बारिश शुरू हो गई बारिश के चलते मिट्टी जब हटा, तब महिला के दबे होने की जानकारी हुई इस पर गाँव के लोग एकत्रित हुए,,मौके से पति फरार हो गया है । मनोज त्रिपाठी बहराइच 8081466787,

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश भरूच जिले की राजनीति में गरमाहट विधायक चैतर वसावा के खिलाफ एक साथ 3 FIR दर्ज पुलिस थानों को छावनी में तब्दील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश भरूच जिले के झगड़िया GIDC ब्लास्ट के पीड़ितों को न्याय दिलाने को लेकर विधायक चेतर वसावा और पुलिस आमने-सामने भरूच जिले…

    गुजरात राज्य में आयोजित होने वाली वर्ष 2026 की जनगणना के कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल करने की मांग को लेकर गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा जनगणना निर्देशक को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा राज्य में आयोजित होने वाली वर्ष 2026 की जनगणना के कार्यक्रम को लेकर जनगणना निदेशक को महत्वपूर्ण…

    Leave a Reply