श्रम राज्यमंत्री टीकाराम जूली ने राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय अलवर मैं 40 बेड के आईसीयू वार्ड का फीता काटकर किया उद्घाटन

रिपोर्टर:सत्यवीर सैन

अलवर/ 4/09/2021
श्रम राज्य मंत्री श्री जूली ने इस दौरान उपस्थित आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्राी श्री अशोक गहलोत के कुशल नेतृत्व में राज्य में कोरोना का बेहतरीन प्रबंधन हुआ जो देश में नजीर बना। राज्य सरकार द्वारा संभावित तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को सुदृढ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अलवर में शीघ्र ही जेल परिसर में मेडिकल काॅलेज के भवन का निर्माण कार्य प्रारम्भ होगा। इससे स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने जिले के चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोरोना की द्वितीय लहर में ना केवल जिले के मरीजों का इलाज किया बल्कि पडोसी राज्य हरियाणा, दिल्ली एवं उत्तरप्रदेश से आए मरीजों का उपचार भी भली-भांति कर एक मिसाल कायम की है।
उन्होंने सीएसआर मद से 40 बैड का आईसीयू तैयार करने पर मेक्सो इंडिया प्रा. लि. का तथा इसमें सहयोग करने पर प्लान इंडिया और एमिड संस्थान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान खुले मन से औद्योगिक इकाइयों, भामाशाहों एवं आमजन ने चिकित्सकीय उपकरण, भोजन एवं अन्य प्रकार से सहयोग किया है। यह भारतीय संस्कृति की अनेकता में एकता का प्रतीक है।
इस दौरान श्री योगेश मिश्रा, श्रीमती कमलेश सैनी, श्री शादी खान, श्री उमरदीन, श्री पेमाराम सैनी,श्री राकेश बैरवा,डॉ सुनील चौहान, डॉ ओ पी मीना,श्री राजपाल यादव,प्लान इंडिया की श्रीमती पिंकी प्रधान एवं श्री रजत शर्मा, प्रोफेसर जुगमिन्दर तायल एवं श्री विनित शर्मा तथा चिकित्सकगण उपस्थित थे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बहराइच * नवागत डीएम राजेश कुमार पाण्डेय नें पदभार ग्रहण कर जिले की संभाली कमान *मनोज त्रिपाठी

    बहराइच 12 सितम्बर। नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को जनपद बहराइच पहुंचकर कोषागार में अपना पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने अधिकारियों से आवश्यक जानकारी…

    किरावली नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 5.5 करोड़ के विकास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास

    किरावली नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 5.5 करोड़ के विकास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किरावली। नगर पंचायत किरावली की बोर्ड बैठक सोमवार, 7 सितंबर 2026 को नगर पंचायत कार्यालय में…

    Leave a Reply