अकबर के गुरु की मज़ार की पेंटिंग हुई जर्जर

मुगलकालीन चित्रकला भारतीय विरासत और संस्कृति      

फतेहपुर सीकरी/ भारत में मुगल चित्रकला 16वीं और 18वीं शताब्दी के बीच की अवधि का काल है।  यह वह समय था जब मुगलों ने भारत के बड़े हिस्से पर शासन किया था। मुगल चित्रकला का विकास सम्राट अकबर, जहाँगीर और शाहजहाँ के शासनकाल में हुआ। मुगल चित्रकला का रूप फारसी और भारतीय शैली का मिश्रण के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक पहलुओं का संयोजन भी है।

बादशाह जहाँगीर चित्रकला का बड़ा कुशल पारखी था। जहाँगीर के समय को ‘चित्रकला का स्वर्ण काल’ कहा जाता है।
फतेहपुर सीकरी यूं तो किसी भी पहचान का मोहताज नहीं है यहां पर स्थित है मुगल शासक अकबर के गुरु महान सूफी संत हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह, यहां पर प्रतिदिन हजारों की तादाद में सैलानी, जायरीन पर्यटक के रूप में आते हैं और अकबर की गुरु की दरगाह के साथ-साथ यहां बनी स्मारकों का भ्रमण करते हैं अकबर के गुरु हजरत शेख सलीम चिश्ती की मजार में जो पेंटिंग्स बनी है, वह बहुत ही खूबसूरत थी लेकिन रखरखाव के अभाव में आज वह बहुत ही जर्जर हालत में है।

*बादशाह जहांगीर के कार्यकाल में बनी थी पेंटिंग*

स्थानीय गाइड द्वारा बताया गया कि अकबर द्वारा गुरु हज़रत शैख़ सलीम चिश्ती की दरगाह को लाल पत्थर से बनवाया गया था परंतु जहांगीर के समय में दरगाह के ऊपर संगमरमर का कार्य कराया गया और जहांगीर के समय में ही यहां पर खूबसूरत पेंटिंग बनवाई गई लेकिन आज रखरखाव के अभाव में पेंटिंग व दीबार के पत्थर झड़ने लगे हैं

*कई दशक से नहीं हुआ पेंटिंग संरक्षण कार्य*

मजार के सेवक मोहम्मद चांद ने बताया कि कई बार इसके बारे में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों को सूचित किया गया है जब-जब पेंटिंग या पत्थर गिरते हैं तो अधिकारियों को इसके बारे में अवगत कराया जाता है परंतु इस पर कोई भी संज्ञान नहीं लिया जाता है धीरे-धीरे करके यह धरोहर नष्ट होती जा रही है यही हाल रहा तो 1 दिन यह सारी पेंटिंग एक एक करके इसी तरह खत्म हो जाएगी

अब्दुल कदीर
फतेहपुर सीकरी 9411411011

Follow us on →     

No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

Related Posts

गुजरात प्रदेश सुरत शहर पांडेसरा इंडस्ट्रियल संगठन के सहयोग से पांडेसरा जीआईडीसी पुलिस स्टेशन के आला अधिकारियों द्वारा होली के पावन पर्व के अवसर पर गरीब परिवार के बच्चों के साथ मनाई रंग बिरंगी होली

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस स्टेशन विस्तार में आज पांडेसरा इंडस्ट्रियल संगठन के सहयोग से होली महा पावन पर्व पर खाकी…

गुजरात प्रदेश सुरत शहर में ट्राफिक समस्या के समाधान हेतु सुरत शहर ट्राफिक पुलिस और सुरत महानगर पालिका की टीम उतरी मैदान में

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर में ट्रैफिक की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। खासकर वराछा, कतारगाम और पांडेसरा जैसे व्यस्त इलाकों में अवैध…

Leave a Reply