सिकंदरा से वाटरवर्क्स तक, हाईवे पर कदम-कदम पर खतरा; ये हैं छह बड़े दुर्घटना स्थल

*सिकंदरा से वाटरवर्क्स तक, हाईवे पर कदम-कदम पर खतरा; ये हैं छह बड़े दुर्घटना स्थल*

*आगरा में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद भी यातायात की अराजकता खत्म नहीं हो सकी है। बीते दिन नेशनल हाइवे पर हुए हादसे में छह जाने चली गईं थीं।*

आगरा में सिकंदरा से वाटरवर्क्स तक हाईवे पर कदम-कदम पर खतरा है, जिम्मेदार भी गंभीर नहीं, आईएसबीटी सबसे बड़ा दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 21 मई 2021 को 24 घंटे में हाईवे से अवैध बस, ऑटो स्टैंड, पार्किंग हटाने के आदेश सभी डीएम व एसएसपी को दिए थे।

जिले में कमिश्नरेट प्रणाली लागू हुए छह माह से अधिक हो गया लेकिन, सिकंदरा से वाटरवर्क्स और रामबाग तक हाईवे का सफर छोटे वाहन चालकों के लिए मुश्किल भरा साबित हो रहा है।

सड़क हादसों में लोगों को जान गंवानी पड़ रही है, जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी का कहना है कि हाईवे पर यातायात व्यवस्था का अध्ययन कराया जाएगा। जल्द पुलिस आयुक्त के साथ बैठक करेंगे।

*छह बड़े दुर्घटना स्थल*

*अबुल उलाह दरगाह :* भगवान टॉकीज फ्लाईओवर से उतरते ही सड़क पर सरकारी बसें खड़ी होकर यात्रियों को बैठाती हैं। पीछे से भारी वाहन दौड़ते रहते हैं। जाम लगा रहता है।

*सिकंदरा :* सुबह 8 से 10 और शाम 6 से 8 बजे तक सर्वाधिक व्यस्त रहता है। स्कूल वाहन, फैक्टरी मजदूर व ड्यूटी कर्मचारियों को जाम से जूझना पड़ता है।

*गुरुद्वारा :* सुबह 10 से 12 बजे यातायात पुलिस कर्मियों की तैनाती के बाद भी यहां हादसे नहीं रुक रहे।

*आईएसबीटी :* बस स्टैंड की जगह सरकारी व निजी बसें हाईवे से सवारियां बैठाती हैं। बच्चे, बुजुर्ग व महिलाओं को यहां डिवाइडर फांदकर सड़क पार करना पड़ता है।

*वाटरवर्क्स :* शहर का सर्वाधिक व्यस्त चौराहा है। विदेशी पर्यटक वाहन भी यहां होकर यमुना किनारा से ताजमहल के लिए जाते हैं।

*रामबाग :* हाथरस रोड पर ऑटो, बस अवैध रूप से खड़ी होती हैं। अवैध पार्किंग के कारण जाम रहता है। यहां ब्लैक स्पॉट पर एक साल में तीन सड़क हादसे हो चुके हैं।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बहराइच * नवागत डीएम राजेश कुमार पाण्डेय नें पदभार ग्रहण कर जिले की संभाली कमान *मनोज त्रिपाठी

    बहराइच 12 सितम्बर। नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को जनपद बहराइच पहुंचकर कोषागार में अपना पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने अधिकारियों से आवश्यक जानकारी…

    सूरत: सावरिया मिल में भीषण हादसा, अनियंत्रित पिकअप/ट्रक ने महिला मजदूर को कुचला; आरोपी ड्राइवर फरार

    सूरत: सावरिया मिल में भीषण हादसा, अनियंत्रित पिकअप/ट्रक ने महिला मजदूर को कुचला; आरोपी ड्राइवर फरार   सूरत । शहर के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सावरिया मिल परिसर में आज…

    Leave a Reply