बहराइच * डीएम व एसपी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती की बधाई देते हुए कहा कि यातायात नियमों का सभी रखें ध्यान करें पालन *मनोज त्रिपाठी.

बहराइच 23 जनवरी। मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी मोनिका रानी के कुशल मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयन्ती के अवसर पर इन्दिरा गांधी स्पोर्टस स्टेडियम में मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। श्रृखंला के दौरान मौजूद लोगों को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने यातायात नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलायी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव कुमार सिसोदिया, प्रशिक्षु पीसीएस ज्योति चौरसिया, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन, राजीव कुमार, प्रवर्तन ओ.पी. सिंह सहित अन्य अधिकारी तथा विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के प्रबन्धक, प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
डीएम मोनिका रानी ने सभी लोगों को सुभाष चन्द्र जयन्ती की बधाई देते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन कराये जाने के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया है। डीएम ने छात्र-छात्राओं को आहवान किया यातायात नियमों का पालन करने हेतु परिवार के सदस्यों को प्रेरित करें। यदि परिवार के व्यस्क सदस्य भी बगैर हेलमेट के बाईकिंग करें तो उन्हें हेलमेट लगाने के लिए अवश्य प्रेरित करें। डीएम ने कहा कि सड़क दुर्घटना का दर्द एक पीड़ित परिवार ही बयान कर सकता है। मानव श्रृंखला में प्रतिभाग करने वाले विद्यालयों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर युवा, महिला, दिव्यांग व अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित करें। बेस्ट पोस्टर बनाने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया जायेगा।
पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी आयेगी। जिम्मेदार नागरिकों का कर्तव्य है कि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं भी सुरक्षित रहें तथा दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। एसपी ने शिक्षण संस्थाओं का आहवान किया कि मोटराईज़्ड व्हैकिल से स्कूल आने वाले बच्चों की रैण्डमली चेकिंग करें कि कहीं उनके द्वारा अनाधिकृत रूप से वाहन तो नहीं चलाया जा रहा है।मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात के गृह मंत्री श्री हर्ष भाई संघवी जी को सनातनी सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर के समाज सेवी एवम् सनातनी श्री अतुल दवे ने गृह राज्य मंत्री श्री हर्ष भाई संघवी जी को लिखा…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के वराछा विस्तार के कुख्यात अपराधी चिराग भरवाड़ का पुलिस ने निकाला जुलूस

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर में कुख्यात चिराग भरवाड़ का पुलिस ने जुलूस निकाला सूरत शहर के वराछा क्षेत्र में कुख्यात आरोपी चिराग भरवाड़…

    Leave a Reply