जलझूलनी एकादशी पर लड्डू गोपाल जी का हुआ कुआं पूजन मंदिर में सजे डोले

 

खेरली (अलवर)
रिपोर्टर :सत्यवीर सैन

कस्बा खेरली में जलझुलनी एकादशी के मौके पर मंदिरों में डोले सजाकर लड्डू गोपाल जी को बैठाया गया एवं नगर भ्रमण करवा कर कुआ पूजन समारोह भी मनाया गया
गोपालजी पंचायती मंदिर के पुजारी नीरज शर्मा एवं गोपाल जी मंदिर जवाहर चौक के पुजारी उमेश शर्मा ने बताया कि आज के दिन समस्त मंदिरों के गोपालजी के फूलडोल स्थानीय माली वाली बगीची पर एकत्रित होकर सामूहिक आरती करते है एवं समस्त कस्बेबासी वहा आकर आरती में सम्मिलित होकर प्रफुल्लित होते हुए आनंद लेते है व प्रसाद ले जाकर अपने व्रत को खोलते है यह प्रथा सनातन काल से चली आ रही है पुजारी नीरज शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी के बाद आने वाली भाद्रपद शुक्ल की यह ग्यारस लड्डू गोपाल जी का कुआपुजन दिवस के रूप में भी मानी जाती है
एकादशी के इस पर्व पर मुख्य बाजार के गोपाल जी मंदिर, श्री राम मंदिर, नारायण भवन, गोपाल जी पंचायती मंदिर, देवी मंदिर सहित अनेकों मंदिरों के डोले निकाले गए।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    फतेहपुर सीकरी में ख्वाजा गरीब नवाज की छठी शरीफ पर अकीदत का सैलाब, फातिहा ख्वानी के बाद बांटा गया लंगर

      फतेहपुर सीकरी। सूफी संत हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी की मासिक छठी शरीफ के पावन अवसर पर आज ऐतिहासिक नगरी फतेहपुर सीकरी में हज़रत शैख़ सलीम चिश्ती के दर…

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    Leave a Reply