गुनगुनाती जिंदगी द्वारा एक पहल में “जिंदगी के सात रंग”

आगरा संवादाता अर्जुन रौतेला। शहर की प्रतिष्ठित संस्था गुनगुनाती ज़िंदगी द्वारा एक सुरों से सजी महफिल “जिंदगी के सात रंग” का आयोजन एक पहल पाठशाला में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा रेणुका डैंग, एक पहल के निर्देशक मनीष राय द्वारा किया गया। एक पहल के बच्चो द्वारा एक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद एक का बाद एक सुरीले गीतों से संस्था के सदस्य वीना छाबरा, संगीता अग्रवाल, अंजलि खुशलानी, डा संजीव बोहरा, दर्शन अरोड़ा अनुराग किशोर, अजय श्रीवास्तव, राजू सक्सेना ने सभा को गुंजायमान किया। संस्था की अध्यक्ष डॉ. रश्मि त्रिपाठी द्वारा संस्था के उद्देश्य का उल्लेख किया गया। संगीत के साथ समाज सेवा हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य है। संगीत एक थेरेपी है जिस से कई तरह की परेशानी से मुक्ति मिलती है।

एक पहल के बच्चो ने भी कार्यक्रम का पूरा आनंद उठाया। एक पहल पाठशाला के संस्थापक मनीष राय ने पाठशाला के बारे में जानकारी दी कि यहां पर 300 बच्चों को निशुल्क शिक्षा, गणवेश और पुस्तकों का प्रबंध स्कूल की तरफ से किया जाता है । संस्था की संस्थापक ललिता करमचंदानी ने कहा कि शहर के हर नागरिक को इस तरह की पाठशाला को चलाने के लिए अपना योगदान देना चाहिए।

संस्था के संरक्षक डॉ.आशीष त्रिपाठी ने अपने गीतों से सब श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। संस्था की तरफ से बच्चों के लिए आशिंक सहयोग और अतिथियों को पौधे उपहार दिए गएऔर बच्चो के एक पहल द्वारा अतिथियों का स्वागत स्मृति चिह्न देकर किया गया।

कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। श्रुति सिंहा, प्रेमा कंवर, आशा मेंहदीरत्ता,  डा महेश धाकड़, शीनू कोहली आदि । पाठशाला के पदाधिकारी बरखा राय, अंकित खंडेलवाल, धीरज अरोड़ा, इभा अग्रवाल, सभी ने कार्यक्रम को सुंदर ढंग से कार्यान्वित किया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश भरूच जिले की राजनीति में गरमाहट विधायक चैतर वसावा के खिलाफ एक साथ 3 FIR दर्ज पुलिस थानों को छावनी में तब्दील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश भरूच जिले के झगड़िया GIDC ब्लास्ट के पीड़ितों को न्याय दिलाने को लेकर विधायक चेतर वसावा और पुलिस आमने-सामने भरूच जिले…

    गुजरात राज्य में आयोजित होने वाली वर्ष 2026 की जनगणना के कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल करने की मांग को लेकर गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा जनगणना निर्देशक को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा राज्य में आयोजित होने वाली वर्ष 2026 की जनगणना के कार्यक्रम को लेकर जनगणना निदेशक को महत्वपूर्ण…

    Leave a Reply