शादी में स्टेज के पीछे पहुंचा दूल्हा, दुल्हन देखती रही अजीबोगरीब हरकत सब रह गए दंग

भदोही. यूपी के भदोही में जौनपुर जिले से आई एक बारात में दूल्हा को शराब के नशे में गाली-गलौज करते और गांजा फूंकते देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. युवती के इस कदम के बाद कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हा, उसके पिता और दादा को बंधक बना लिया. पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि शहर कोतवाली इलाके फत्तूपुर क्षेत्र की शीला देवी की बेटी पिंकी की शादी जौनपुर जिले के जयरामपुर के तहसीलदार गौतम से तय थी. सूत्रों के मुताबिक बुधवार की रात बारात पहुंची तो दूल्हा शराब के नशे में था और कथित रूप से मंच पर गाली-गलौज कर रहा था.

सूत्रों का कहना है कि दुल्हन की मां शीला देवी के मुताबिक यह देखकर कुछ लोग मंच के पास पहुंचे तो दूल्हा उतरकर नीचे चला गया और मंच के पीछे कुछ बैंड-बाजे वालों के साथ गांजा फूंकता दिखाई दिया. वधू पक्ष के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो दूल्हा मंच पर आकर गांजा पीने लगा. इससे नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया.

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित

    ।।कोसी कलां ।। कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित विश्व रक्त दाता दिवस के अवसर पर माँ महारानी चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से स्वर्गीय…

    थाने में छोड़ दिया दो मासूम, वायरल मामले में पुलिस का पक्ष आया सामने, बच्चों को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाने का दावा

    वायरल मामले में पुलिस का पक्ष आया सामने, बच्चों को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाने का दावा   आगरा। थाना किरावली में दो नाबालिग बच्चों को थाने में बैठाकर पूछताछ किए…

    Leave a Reply