पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को मारी गोली, गोली लगने से घायल महिला व उसके प्रेमी को जिला अस्पताल भेजा गया।

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में परीक्षा केंद्र के बाहर पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को गोली मार दी। उपचार के दौरान आरोपी की पत्नी की मौत हो गई, जबकि घायल प्रेमी का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

बुलंदशहर के खानपुर के गांव खिदरपुर इंटर कॉलेज के बाहर सावित्री अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए आई थी। बताया गया है कि सावित्री का प्रेमी भी वहां मौजूद था। हाईस्कूल का पेपर देने उसकी बेटी केंद्र के अंदर चली गई, उसी दौरान सावित्री का पति और उसका देवर वहां पहुंच गए। उन्होंने सावित्री और उसके प्रेमी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

फायरिंग के दौरान सावित्री की मौत हो गई जब का प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि सावित्री अपने प्रेमी के साथ एक साल पहले घर से भाग कर चली गई थी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी और सीओ मौके पर पहुंच गए।

प्रेमी सरजीत ने बताया कि वह सावित्री के साथ उसकी बेटी को पेपर दिलाने आया था। इस दौरान उसके देवर और पति नरेश पाल ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। एसपी श्लोक ने बताया कि पति ने अपने प्रेमी समेत दो पर फायरिंग की थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बीते एक साल से मृतका अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। इसके बाद आज उसके पति ने इस घटना को अंजाम दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बच्चे को हाईस्कूल का पेपर दिलाने आई पत्नी व उसके प्रेमी पर पति ने चलाई गोली।

आरोपियों ने कई राउंड की फायरिंग।

गोली लगने से घायल महिला व उसके प्रेमी को जिला अस्पताल भेजा गया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • admin

    एडिटर इन चीफ़ प्रेम चौहान हम प्रत्येक जनमानस एवं भारतीय संविधान की गरिमा को ध्यान में रखते हुए काम करतें हैं। जो समाचार पत्र, मैगज़ीन, वेबसाइट या अन्य मीडिया संगठन में सामग्री की गुणवत्ता, दिशा और नीति का निर्धारण करतें हैं। समाचार रिपोर्टों की सटीकता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करते हैं । हम अपनी टीम, वेब पोर्टल या चैनल के सम्पादकीय विभाग का नेतृत्व करते हैं, रणनीतिक दिशा तय करते हैं, और किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर संगठन की आवाज़ बनते हैं। इसके अलावा, हम नए विचारों, शैलियों और रिपोर्टिंग मानकों को बढ़ावा देते हुए संगठन के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हैं।

    Related Posts

    कोसी कलां:– पिता की उसके ही पुत्र और भतीजे ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि यह घटना पारिवारिक विवाद के चलते

    ब्रेकिंग न्यूज – कोसीकलां, मथुरा   कोसीकलां थाना क्षेत्र के गोपाल बाग चौकी के समीप नगला इस्लामपुर में आज उस समय सनसनी फैल गई जब एक पिता की उसके ही…

    महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

    महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार आगरा:– दिनांक 25.10.25 को थाना खंदौली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि यमुना एक्सप्रेस-वे स्थित ग्राम नेकपुर पुल के पास दो…

    Leave a Reply