श्री श्याम आस्था परिवार में होने जा रहा है श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन

श्री श्याम आस्था परिवार में होने जा रहा है श्रीमद्भागवत

कथा का भव्य आयोजन

 

आगरा। श्री श्याम आस्था परिवार के लिए एक अत्यंत हर्ष का विषय है कि परिवार में शीघ्र ही एक विशाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। इस पावन अवसर पर प्रसिद्ध भागवताचार्य श्री इंद्रेश जी महाराज कथा वाचन करेंगे।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज श्री श्याम आस्था परिवार के सदस्यों मै अजय बंसल, संजय मित्तल, शुभम मेडतवाल एवं सुमित मित्तल वृंदावन धाम पहुंचे, जहां उन्होंने श्री इंद्रेश जी महाराज के पावन दर्शन हेतु प्रयास किया। इस दौरान उनकी भेंट श्री महाराज के पूज्य पिताश्री श्री कृष्ण चंद्र उपाध्याय जी से हुई। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि श्री महाराज इस समय बाहर प्रवास पर हैं, और उनके लौटने के पश्चात कथा की तिथि निश्चित कर दी जाएगी।

 

इस आयोजन को लेकर श्री श्याम आस्था परिवार में विशेष उत्साह का वातावरण है। श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं के श्रवण का सुअवसर मिलेगा, जो आत्मिक शांति और भक्ति की अनुभूति कराएगा। आयोजन की विस्तृत जानकारी और तिथि की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।

 

श्री श्याम आस्था परिवार ने समस्त श्रद्धालुजनों से अपील की है कि वे इस महाआध्यात्मिक आयोजन में भाग लें और पुण्य लाभ अर्जित करें।

 

जय श्री श्याम।

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ श्री रामलीला महोत्सव का झंडा विसर्जन कार्यक्रम

    ।। कोसी कलां।। धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ श्री रामलीला महोत्सव का झंडा विसर्जन कार्यक्रम पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ झंडा विसर्जन, रामलीला संस्थान के…

    ​खाटू श्याम बाबा के 14वें वार्षिक उत्सव का भव्य आगाज, मेंहदी उत्सव और संकीर्तन में उमड़ा आस्था का सैलाब

    पार्क वैली अपार्टमेंट में सजा बाबा श्याम का अलौकिक दरबार, वृंदावन की भजन गायिका ने बांधा समां आगरा। बाबा श्याम के वार्षिक उत्सव की तैयारियां इन दिनों श्याममय होती नजर…

    Leave a Reply