नवदिवसीय गौ महिमा महोत्सव हेतु प्रथम कार्यकारी कार्यालय का किया गया शुभ उद्घाटन

अर्जुन रौतेला संवादाता आगरा। सामाजिक संस्था सेवा आगरा द्वारा विभिन्न सेवा कार्यों के लिए सुल्तानगंज पुलिया के निकट स्थापित सेवा भवन पर गुरुवार को संतों-महंतों, समाजसेवियों, गौ सेवकों और शिव भक्तों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन एवं नारियल तोड़कर नवदिवसीय विशाल-दिव्य गौ महिमा महोत्सव के कुशल संचालन एवं मंगल कलश यात्रा पंजीकरण के लिए प्रथम कार्यकारी कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस दौरान गौ माता की जय और हर हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूँज गया।
इस अवसर पर समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों व ऋषि उपाध्याय ने बताया कि श्रावण मास के पावन अवसर पर आगरा के हृदय स्थल सूरसदन में 14 जुलाई से नव दिवसीय गौ महिमा महोत्सव के अंतर्गत प्रातः बेला में काशी के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा सवालाख पार्थिव शिवलिंग अभिषेक, गौ पूजन व दान तथा विशिष्ट संत दर्शन एवं आशीर्वचन होगा। साथ ही नित्य सायं 4 से 8 बजे तक जगद्गुरु द्वाराचार्य मलूक पीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेंद्र दास जी महाराज के परम कृपापात्र पूज्य श्री रसराज जी महाराज की अमृतवाणी से शिव महापुराण कथा, देश-दुनिया के जाने-माने संतों व गोविज्ञान विशेषज्ञों द्वारा गोविज्ञान पर आधारित व्याख्यान और बाबा श्री चित्रविचित्र जी महाराज व साध्वी पूनम दीदी जैसे सुप्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा भावविभोरमयी भजन संध्या का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।


इस अवसर पर पूर्व पार्षद डॉ. कुंदनिका शर्मा, ममता सिंघल व कुमकुम उपाध्याय ने बताया कि 14 जुलाई को सुबह 9:00 बजे राधा कृष्ण मंदिर नेहरू नगर से कार्यक्रम स्थल सूरसदन तक विशाल मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। आगरा क्षेत्र की लगभग 1500 श्रद्धालु महिलाएँ मंगल कलश लेकर शोभायात्रा में सहभागिता करेंगी।
इच्छुक महिलाएँ कलश यात्रा हेतु निम्नलिखित स्थानों पर पंजीकरण करवा सकती हैं..

1. सुल्तानगंज पुलिया के पास सेवा भवन
2. भारद्वाज फाइनेंशियल सर्विसेज, शॉप नंबर 5, ब्लॉक नंबर 11, प्रथम तल, संजय प्लेस
3. उमा दत्त शर्मा, 76, रोशन बाग की पुलिया के निकट, रोशन बाग, दयालबाग
4. ममता सिंघल, फ्लैट नंबर 101, कृष्णा अपार्टमेंट, भगवान नगर, बल्केश्वर
5. विश्वनाथ भारद्वाज, मीनाक्षी शर्मा, कैला चामुंडा देवी मंदिर, सब्जी मंडी से आगे, बल्केश्वर
6. सरला भारद्वाज, शिव मंदिर, जनक पार्क, कमला नगर
7. आशा अग्रवाल, 33/19 ए/9 लोहिया नगर, बल्केश्वर
8. शशि गुप्ता, न्यू आदर्श नगर बल्केश्वर

इस दौरान श्रीधाम वृंदावन से श्री सनातन केसरी जी महाराज, श्री अरविंद बाबा, श्री विजय ओझा, पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, श्रीमती सुमन गोयल, ऋषी उपाध्याय, पूर्व पार्षद डॉ. कुंदनिका शर्मा, पूर्व पार्षद अमित ग्वाला, प्रवीण भारद्वाज, इंद्रदीप जैन, ममता सिंघल, कुमकुम उपाध्याय, आशा अग्रवाल, शशि गुप्ता, मीनाक्षी शर्मा, ऋषि रंजना गौड, प्रियंका ठाकुर, पंडित उमादत्त शर्मा, भोलानाथ अग्रवाल, हरिओम गोयल, आदर्श नंदन गुप्त, मयंक खंडेलवाल, गिर्राज बंसल, प्रवीण आर्य रिंकू, नितेश बंसल एडवोकेट, विश्वनाथ भारद्वाज, विजय वर्मा, नीता बत्रा, विवेक शर्मा, श्वेता शर्मा, मीरा माहेश्वरी और सविता प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

अन्य खबरों एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश में जब पुलिस सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी कितना सुरक्षित अपने आप को महसूस करेगा सुरत शहर पुलिस कमिश्नर के पी ए पर हुआ हमला

    ०७/०२ /२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में जहां अब पुलिस कर्मी भी सुरक्षित नहीं रहे वहां आम आदमी क्या सुरक्षित रहेगे सुरत शहर में ट्रैफिक…

    गांधी जी के गुजरात में शराब बंदी होने के बावजूद भी जहां देखो वहीं पर शराब पीकर मौज मस्ती करते हुए लोग नजर आएगे शराब पार्टी पर पुलिस ने मारा छापा

    ०७/०२/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट पूज्य महात्मा गांधी जी के गुजरात में पूर्ण रूप से शराब बंदी है फिर भी ,38 महिलाएं,43 पुरुष पार्टी करते हुए पकड़े…

    Leave a Reply