अर्जुन रौतेला संवादाता। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल को भारत की महामहिम राष्ट्रपति महोदया की ओर से औपचारिक धन्यवाद पत्र प्राप्त हुआ है। यह पत्र राष्ट्रपति के जन्मदिवस पर भेजी गई शुभकामनाओं के उत्तर में भेजा गया है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि उनकी निरंतर सक्रियता, जनसेवा और संवादशील राजनीति की सराहना है।

यह पत्र 2 जुलाई 2025 को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली से जारी किया गया। महामहिम की ओर से पत्र डिप्टी प्रेस सचिव नविका गुप्ता द्वारा हस्ताक्षरित किया गया है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति महोदया ने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए शालिनी सिंह पटेल का आभार प्रकट किया है और उनके अच्छे स्वास्थ्य, सुख और सफलता की कामना की है।
शालिनी सिंह पटेल ने इसे अपने राजनीतिक जीवन का गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा, “यह केवल एक पत्र नहीं, बल्कि मेरे सेवा और संवाद आधारित राजनीति के प्रति एक प्रेरणा है। महामहिम राष्ट्रपति जैसी सर्वोच्च संवैधानिक संस्था से ऐसा उत्तर मिलना मेरे लिए सम्मान का विषय है।”

प्रदेश और जिला जदयू इकाइयों में इस पत्र को लेकर उत्साह और गर्व का वातावरण है। पार्टी पदाधिकारियों ने इसे न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि, बल्कि संगठन के लिए भी एक गर्व का क्षण बताया है।
गौरतलब है कि शालिनी सिंह पटेल लंबे समय से बुंदेलखंड में महिला सशक्तिकरण, युवाओं और किसानों के मुद्दों पर निरंतर सक्रिय हैं। उनकी राजनीति संवेदनशीलता, संवाद और सेवा पर आधारित रही है, जिसकी प्रतिध्वनि अब देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंच चुकी है।
अन्य खबरों एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel




