सरताज-ए-आगरा हज़रत सय्यद अमीर अबुल उला रहमतुल्लाह अलैह के 386वें उर्स पर चादर पेश कर मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी..

सरताज-ए-आगरा हज़रत सय्यद अमीर अबुल उला रहमतुल्लाह अलैह के 386वें उर्स पर चादर पेश कर मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी।

 

 

नगर पंचायत किरावली वार्ड संख्या 09 से सभासद श्री दानिश कुरैशी ने आज आगरा के मशहूर सूफ़ी सरताज-ए-आगरा हज़रत सय्यद अमीर अबुल उला रह. के 386वें उर्स मुबारक के मौके पर मजार शरीफ़ पर चादर चढ़ाई और देश में अमन, भाईचारे और तरक्क़ी के लिए दुआ मांगी।

 

उर्स के इस पाक मौके पर अकीदतमंदों की बड़ी तादाद मौजूद रही। माहौल पूरी तरह से सूफ़ियाना रंग में रंगा हुआ था, जहाँ कव्वालियों की महफ़िल ने लोगों को रूहानी सुकून दिया। दानिश कुरैशी ने कहा कि “ऐसे बुज़ुर्गों के आस्तानों पर हाज़िरी देना हमारी तहज़ीब और रिवायत का हिस्सा है।”

 

इस मौके पर उनके साथ चाँद कुरैशी, अमीन कुरैशी, हाजी पप्पू, हाजी फिरोज, हाजी फैजान, हाजी कमरूल, और जाविद उस्मानी समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बहराइच * नवागत डीएम राजेश कुमार पाण्डेय नें पदभार ग्रहण कर जिले की संभाली कमान *मनोज त्रिपाठी

    बहराइच 12 सितम्बर। नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को जनपद बहराइच पहुंचकर कोषागार में अपना पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने अधिकारियों से आवश्यक जानकारी…

    किरावली नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 5.5 करोड़ के विकास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास

    किरावली नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 5.5 करोड़ के विकास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किरावली। नगर पंचायत किरावली की बोर्ड बैठक सोमवार, 7 सितंबर 2026 को नगर पंचायत कार्यालय में…

    Leave a Reply