शिवसेना प्रमुख बाला साहब ठाकरे जी की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी

अर्जुन रौतेला आगरा। आज दिनांक 17 नवम्बर 2025 को शिवसेना प्रमुख हिंदू हृदय सम्राट बाला साहब ठाकरे जी की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिला आगरा एवं महानगर आगरा इकाई द्वारा श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन चार्टर्ड अकाउंटेंट अंकित मित्तल के निवास एवं कैंप कार्यालय पर किया गया।

इस अवसर पर बाला साहेब ठाकरे जी के जीवन, संघर्ष और हिंदुत्व उत्थान के लिए उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके बताए आदर्शों और मार्ग पर चलने की शपथ ली।

प्रदेश उपाध्यक्ष (उ.प्र.) दीपक सक्सैना ने अपने संबोधन में कहा कि “स्वर्गीय बाला साहब ठाकरे वह व्यक्तित्व थे जिन्होंने पूरे देश में हिंदुत्व की मशाल प्रज्ज्वलित की। उनके विचार आज भी लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।”

मंडल अध्यक्ष चौधरी राघवेंद्र सिंह ने कहा कि जब आतंकी घटनाओं के कारण अमरनाथ यात्रा रुकी थी, तब बाला साहेब ठाकरे के सख़्त ऐलान — “यदि अमरनाथ यात्रा रोकी गई, तो मुंबई से कोई विमान मक्का-मदीना नहीं जाएगा” — के बाद आतंकियों का दबाव तुरंत समाप्त हो गया और यात्रा सुचारू रूप से शुरू हो गई। यह उनके दृढ़ संकल्प और प्रभावशाली नेतृत्व का उदाहरण है।

जिलाध्यक्ष आगरा डॉ. विशाल ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि “शिवसेना संस्थापक स्व. बाला साहब कट्टर हिंदू राष्ट्रवादी थे, जिन्होंने सत्ता प्राप्ति के लिए कभी भी हिंदू विरोधी ताकतों का साथ नहीं दिया।”

इस श्रद्धांजलि सभा में महानगर इकाई के मंत्री, चार्टर्ड अकाउंटेंट सौरभ शुक्ला जी ने भी बाला साहेब ठाकरे को नमन करते हुए उनके आदर्शों को युगपुरुष की प्रेरणा बताया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल कोषाध्यक्ष बृजेश जार, जिला महामंत्री आकाशदीप, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना, नवीन कुलश्रेष्ठ, राजकुमारी राजपूत, विकास राजावत, बृजेश प्रजापति, मराठा प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष शिव राव मराठा, उदित सक्सेना, प्रेम गुप्ता सहित शिवसेना के अनेक पदाधिकारी तथा दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    दिल्ली में सी ए आई टी का भव्य राष्ट्रीय महिला समिट सम्पन्न महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भयता पर विशेष जोर चार सो से अधिक महिलाओं की भागीदारी

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट *दिल्ली में कैट का भव्य राष्ट्रीय महिला समिट संपन्न, 400 से अधिक महिलाओं की भागीदारी — महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर*…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर चेंबर ऑफ कॉमर्स का कबीले तारीफ आयोजन उद्योगों को होगा फायदा

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट एस जी सी सी आई बिजनेस कनेक्ट द्वारा एआई आधारित ‘स्पीड बिजनेस नेटवर्किंग कॉन्क्लेव’ का सफल आयोजन सूरत: दक्षिण गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स…

    Leave a Reply