ताजमहल, फतेहपुर सीकरी, किला सहित सभी फ्री

ताजमहल फतेहपुर सीकरी किला सहित सभी स्मारकों में कल टिकट एंट्री फ्री देखने का गोल्डन चांस, बनाइये आगरा का प्रोग्राम

19 से 25 नवंबर तक मनाया जाएगा विश्व धरोहर सप्ताह


आगरा/भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) 19 से 25 नवंबर तक विश्व धरोहर सप्ताह मनाएगा। इसके पहले दिन बुधवार को ताजमहल समेत सभी स्मारकों में पर्यटकों को निश्शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। ताजमहल में मुख्य मकबरे पर 200 रुपये का अतिरिक्त प्रवेश शुल्क लागू रहेगा विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन स्मारकों में प्रवेश फ्री होने का आदेश आगरा सर्किल की अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिथा एस. कुमार ने आदेश जारी किया है।विश्व धरोहर सप्ताह में विभाग द्वारा राष्ट्र गीत वंदे मातरम के 150 वें वर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम होंगे, जिनमें प्रदर्शनियाँ, देशभक्ति गीत प्रतियोगिताएँ और हेरिटेज वॉक जैसे कार्यक्रम कराए जाएंगे इनकी शुरुआत 19 नवंबर को आगरा किला में उद्घाटन समारोह से होगी ताजमहल में स्मारक में हुए संरक्षण कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी लगेगी। प्रदर्शनी 25 नवंबर तक रहेगी। 21 नवंबर को आगरा किला में देशभक्ति गीतों और काव्य पाठ की प्रतियोगिता होगी। 22 नवंबर को ताजमहल में चित्रकला प्रतियोगिता कराई जाएगी। मेहताब बाग में 23 नवम्बर को देशभक्ति गीत गायन की प्रतियोगिता होगी।25 नवम्बर को फतेहपुर सीकरी में वाद-विवाद और देशभक्ति गीत प्रतियोगिता होगी। हेरिटेज वाक कराई जाएगी। विश्व धरोहर सप्ताह में होने वाली प्रतियोगिताओं में सातवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी भाग लेंगे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बहराइच * रुपैईडीहा नगर पंचायत के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया *मनोज त्रिपाठी

    आज 21 जून 2026 दिन रविवार को 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुप्रभात काल में आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा का नगर में स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर…

    बहराइच * अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 42 वीं वाहिनी एसएसबी कमांडेंट के नेतृत्व में योग शिविर का हुआ आयोजन *मनोज त्रिपाठी

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा श्री गिरीश चन्द्र पाण्डेय, कमांडेंट के नेतृत्व में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का…

    Leave a Reply