फतेहपुर सीकरी में विकास कार्यों की सौगात

फतेहपुर सीकरी। फतेहपुर सीकरी में रविवार को विकास कार्यों को नई गति मिली। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में काली माता मंदिर के सौंदर्यीकरण, नवनिर्माण, बरात घर, सीसी सड़क, बाउंड्री वॉल सहित कई विकास परियोजनाओं का सांसद राजकुमार चाहर और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शबनम मोहम्मद इस्लाम ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया।


19 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में बाढ़ नगला मालियन इस्लामगंज स्थित सैनी समाज द्वारा निर्मित काली माता मंदिर का राजस्व अभिलेखों में दर्ज होने के बाद केंद्र और राज्य सरकार की धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण योजना के अंतर्गत मंदिर का सौंदर्यीकरण एवं नवनिर्माण कराया गया। इसके साथ ही एक बरात घर, सीसी सड़कें, बाउंड्री वॉल तथा नगर पालिका क्षेत्र में कराए गए अनेक विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राजकुमार चाहर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख गुड्डू चाहर और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शबनम मोहम्मद इस्लाम मौजूद रहे। तीनों अतिथियों का सभासदों एवं स्थानीय नागरिकों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान पार्षदों और नगर के गणमान्य लोगों ने विकास कार्यों के लिए शासन से स्वीकृतियां दिलाने पर सांसद और नगर पालिका अध्यक्ष का आभार भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख गुड्डू चाहर तथा मोहम्मद इस्लाम ने सांसद के समक्ष फतेहपुर सीकरी के रेलवे फाटकों पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई। उन्होंने बताया कि रेलवे फाटक बंद होने के कारण नगर के साथ-साथ दुल्हरा, मई और देवनारी मार्ग पर आए दिन लंबा जाम लगता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही गौरापाड़ा स्थित श्रीराम मंदिर के सौंदर्यीकरण की भी मांग रखी गई।

अपने संबोधन में सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि उन्होंने फतेहपुर सीकरी के विकास को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। नगर पालिका अध्यक्ष किस दल या धर्म से हैं, यह कभी उनके लिए मुद्दा नहीं रहा। उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए जो भी प्रस्ताव भेजे गए, उन्हें शासन तक पहुंचाने और स्वीकृति दिलाने का पूरा प्रयास किया गया।
सांसद ने कहा कि फतेहपुर सीकरी में अभी तक सीवर लाइन की सुविधा उपलब्ध नहीं है और इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के तीन रेलवे फाटकों पर ओवरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव दिया गया है। इसके अलावा कागरौल मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य भी प्रस्तावित है। उन्होंने यह भी बताया कि फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में लगभग चार हजार करोड़ रुपये की लागत से गंगाजल परियोजना पर तेजी से कार्य चल रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भविष्य में बड़ी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह, मुरारी गोयल, विनोद सांवरिया, सभासद हनी गोयल, नौनिहाल सिंह, प्रतिमा चौधरी, देवेश पाल, पूरन चंद सैनी, मुरारी सैनी, नरेश चंद्र कोली, सरल राजपूत, प्रेम सिंह बघेल, एस. खान, पूर्व सभासद रमजान उस्मानी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नवीन वर्मा ने किया।
इस अवसर पर लोक गायक महावीर चाहर और उनकी टीम ने लोकगीतों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की विकास योजनाओं तथा नगर पालिका परिषद द्वारा कराए गए विकास कार्यों का सांस्कृतिक अंदाज में प्रस्तुतीकरण किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ज्ञान भारतम्’ पहल से संरक्षित होगी भारत की प्राचीन ज्ञान-विरासत, सांसद राजकुमार 

    संसद के मानसून सत्र के प्रथम दिन फतेहपुर सीकरी सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने संस्कृति मंत्रालय से भारत की प्राचीन पांडुलिपियों एवं ज्ञान-विरासत के…

    कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित

    ।।कोसी कलां ।। कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित विश्व रक्त दाता दिवस के अवसर पर माँ महारानी चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से स्वर्गीय…

    Leave a Reply