बहराइच * विधानसभा निर्वाचन के लिए नामांकन स्थल निर्धारित * मनोज त्रिपाठी ,

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 अन्तर्गत जनपद बहराइच में सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने से लेकर अभ्यर्थिता वापस लेने तक की कार्यवाही सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार नामांकन स्थलों का निर्धारण कर दिया गया है।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा जाारी आदेश के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 282-बलहा (अ.जा.) के लिए उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा (मोतीपुर) रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। जबकि न्यायालय विनियमित क्षेत्र, कलेक्ट्रेट, बहराइच नामांकन स्थल होगा। वि.नि.क्षेत्र 283-नानपारा के लिए उप जिलाधिकारी नानपारा रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। जबकि शिकायत प्रकोष्ठ, कलेक्ट्रेट, बहराइच नामांकन स्थल होगा। वि.नि.क्षेत्र 284-मटेरा के लिए उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सदर, बहराइच रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। जबकि न्यायालय मुख्य राजस्व अधिकारी बहराइच नामांकन स्थल होगा।
इसी प्रकार वि.नि.क्षेत्र 285-महसी के लिए उप जिलाधिकारी महसी रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। जबकि न्यायालय अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, बहराइच नामांकन स्थल होगा। वि.नि.क्षेत्र 286-बहराइच के लिए उप जिलाधिकारी बहराइच रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। जबकि न्यायालय जिलाधिकारी, बहराइच नामांकन स्थल होगा। वि.नि.क्षेत्र 287-पयागपुर के लिए उप जिलाधिकारी पयागपुर रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। जबकि न्यायालय नगर मजिस्ट्रेट, बहराइच नामांकन स्थल होगा। वि.नि.क्षेत्र 288-कैसरगंज के लिए उप जिलाधिकारी कैसरगंज रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। जबकि न्यायालय अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), बहराइच नामांकन स्थल होगा । मनोज पति त्रिपाठी ब्यूरो चीफ TN NEWS 24 बहराइच ,8081466787 , मास्क का प्रयोग अवश्य करें और अपने परिवार को वैक्सीन अवश्य लगवाये ।

Follow us on →     
IMG-20241223-WA0034

Updated Video
 
IMG-20241223-WA0034
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    ग्राम- सिलेटनगंज पोस्ट बलहा तहसील - थाना- नानपारा जिला बहराइच (उत्तर प्रदेश), मानवाधिकार कार्यकर्ता - जिला संयोजक मानवाधिकार जन निगरानी समिति बहराइच ! स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्म जयंती होगी ऐतिहासिक : राकेश बघेल

    धनगर महाकुंभ में डेढ़ लाख लोगों को व्यवस्थित करने लिए हुई बरारा में बैठक 31 मई को सिकंदराऊ में लगेगा धनगर महाकुंभ, भरेगें हुंकार संवाददाता अर्जुन रौतेला। आज जनपद आगरा…

    करणी सेना की कोर कमेटी की बैठक आगरा में संपन्न, राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने दिया बड़ा बयान**

      **करणी सेना की कोर कमेटी की बैठक आगरा में संपन्न, राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने दिया बड़ा बयान** आगरा। होटल ब्लू हेवन, आगरा में करणी सेना की कोर…

    Leave a Reply