एक जिला एक उत्पाद के तहत खादी कैलेंडर का हुआ विमोचन

*एक जिला एक उत्पाद के तहत खादी कैलेंडर का हुआ विमोचन*

खादी को समर्पित है मन की उड़ान संस्था का कैलेंडर

कैलाशपुरी स्थित भावना क्लार्क्स इन में हुआ कैलेंडर का लोकार्पण

आगरा। मन की उड़ान संस्था और खादी ग्रामोद्योग आयोग के सहयोग से कैलाशपुरी स्थित होटल भावना क्लार्क्स इन पर एक जिला एक उत्पाद के तहत खादी को समर्पित नव वर्ष के कैलेंडर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था संरक्षक डॉ. विजय किशोर बंसल, अपर पुलिस आयुक्त मयंक तिवारी, समाजसेवी जितेंद्र चौहान, रावी इवेंट्स के निदेशक मनीष अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष बबिता चौहान, सचिव कविता रजवानी, कोषाध्यक्ष नीरा थापर, उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह और मन की उड़ान संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट चंचल गुप्ता ने दीप प्रवज्जलित कर किया।

अध्यक्ष चंचल गुप्ता ने बताया कि खादी हमारी संस्कृति का परिचायक है। खादी और ग्रामोद्योग से लाखों लोगों को रोजगार मिलता है। इसी को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2023 का कैलेंडर संस्था ने खादी को समर्पित किया है।

समाजसेवी जितेंद्र चौहान ने कहा कि महिलाओ में ये ताकत है कि वो समाज और देश में बहुत कुछ बदल सकती है। यहाँ कैलेंडर के प्रत्येक पृष्ठ पर खादी के प्रति प्रेम साफ़ झलक रहा है। कैलेंडर में खादी ग्रामोद्योग आयोग और एमएसएमई का विशेष सहयोग रहा है। मंच संचालन लव कपूर ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. पीके. सिंह, मनीष बंसल, कमल छाबड़िया, मिली अरोरा, सौरभ गुप्ता, अमिता शर्मा, विनीत बाबानिया, ऋतिक वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

*कैलेंडर में ये है ख़ास*
खादी को प्रोत्साहन के लिए हर माह के पृष्ठों पर खादी की उपयोगिता को दर्शाने के लिए चिकित्सक, फैशन डिजायनर, शिक्षिका, भारतीय सेना, महिला उघमियों को अलग-अलग परिधानों में स्थान दिया है। कैलेंडर में पूजा खिलवानी, अदिति अग्रवाल, डॉ. रोशनी तक, नेहा गुप्ता, हिमांशी सिंह, अमीषा अरोरा, डॉ. तूलिका अग्रवाल, शुभ्रा बोहरा, सना खान, डॉ. नीतू चौधरी, प्रीती शर्मा और अमिता शर्मा ने खादी को प्रोत्साहित किया है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने किया कोरियोग्राफर्स को सम्मानित

    अर्जुन रौतेला आगरा। एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में आज विश्व नृत्य दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन जीजी हॉस्पिटल, संजय पैलेस, आगरा में…

    आगरा कॉलेज, आगरा में शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित

    अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा के प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा बी.एससी. (षष्ठम सेमेस्टर) के विद्यार्थियों की…

    Leave a Reply