आज का पंचांग

 

*आज का पंचांग*
*दिनांक – 10 मई 2023*
*दिन – बुधवार*
*विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)*
*शक संवत -1945*
*अयन – उत्तरायण*
*ऋतु – ग्रीष्म ॠतु*
*मास – ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार वैशाख)*
*पक्ष – कृष्ण*
*तिथि – पंचमी दोपहर 01:49 तक तत्पश्चात षष्ठी*
*नक्षत्र – पूर्वाषाढा शाम 04:12 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा*
*योग – साध्य शाम 06:17 तक तत्पश्चात शुभ*
*राहुकाल – दोपहर 12:05 से से दोपहर 01:45 तक*
*सूर्योदय- 05:25*
*सूर्यास्त- 18:45*
_*स्थानीय समयानुसार अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल सूर्यास्त सूर्योदय चंद्रोदय, चंद्रास्त समय में अंतर सम्भव है…..*_
*दिशाशूल- उत्तर दिशा में*
*विशेष – पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*ज्योतिष शास्त्र*
*हर व्यक्ति के जीवन में कुछ न कुछ परेशानियां जरूर रहती हैं। उन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए व्यक्ति हरसंभव कोशिश करता है। कई बार उसे सफलता मिलती है तो कई बार असफलता हाथ लगती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ आसान उपाय कर उन परेशानियों को खत्म किया जा सकता है। ये हैं कुछ आसान उपाय-*

*1. रुका हुआ पैसा पाने के लिए करें ये उपाय*
*शुक्ल पक्ष के किसी सोमवार से यह उपाय शुरू कर लगातार 21 दिनों तक करें। सुबह जल्दी उठें। स्नान आदि कामों से निपटकर एक लोटे में साफ पानी लेकर उसमें 5 गुलाब के फूल डालकर सूर्य को अर्ध्य दें और भगवान सूर्य से समस्या निराकरण के लिए प्रार्थना करें। शीघ्र ही आपका अटका हुआ पैसा आपको मिल सकता है।*

*2. सफलता पाने के लिए*
*किसी भी बुधवार को सूर्य की ओर मुख करके नमस्कार करें। इसके बाद कच्चा सूत लेकर उस पर नीचे लिखा मंत्र पढ़ते हुए सात गठान लगाएं। अब उस सूत को ताबीज में भरकर पहन लें। अब प्रति बुधवार को यह तावीज निकालकर धूप-दीप दिखाकर पुन: धारण कर लिया करें। इस ताबीज को पहनकर आप जिस किसी भी काम को करने जाएंगे उसमें सफलता अवश्य मिलेगी।*
*मंत्र- ऊं गं गणपतये नम:*

*3. सुख-समृद्धि के लिए*
*रोज सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तुलसी को जल चढ़ाएं और गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इस उपाय से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और परिवार में शांति बनी रहती है।*

*शरीर में ठंडी या गर्मी हो तो*
*जिसके शरीर में बहुत गर्मी हो …आँखे जलती हों उसको रात को सोते वक्त दायीं करवट लेटकर थोड़ा सोना चाहिए तो शरीर की गर्मी कम हो जाएगी और जिनका शरीर ठंडा पड़ जाता हो और ढीला हो उसको बायीं करवट सोना चाहिए।*

Follow us on →     
IMG-20241223-WA0034

Updated Video
 
IMG-20241223-WA0034
gc goyal rajan
  • Related Posts

    भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वी जन्म जयंती पर सूरत शहर कांग्रेस कमेटी

    सूरत शहर कांग्रेस द्वारा भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित सूरत, 14 अप्रैल – भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं…

    सी ए आई टी ने भारत सरकार से अंतरिम एक्सपोर्ट संरक्षण योजना बनाने की मांग श्री चंपालाल बोधरा राष्ट्रीय अध्यक्ष

    सूरत- बने भारत का ग्लोबल सिंथेटिक्स गारमेंट हब :- CAIT ने सरकार से अंतरिम एक्सपोर्ट सरंक्षण योजना बनाने की माँग की :- चम्पालाल बोथरा ———————————- कन्फ़ेड्रेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स…

    Leave a Reply