टिफिन बैठक में दिखा परिवार जैसा नजारा

टिफिन बैठक में दिखा परिवार जैसा नजारा

कैबिनेट मंत्री, सांसद समेत जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सहभोज

आगरा। आमतौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सहभोज के द्वारा सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया जाता है। इन सहभोजों के जरिए समाज के समस्त वर्गों को एक स्थान पर एकत्र कर समरसता बढ़ाई जाती है।
आपको बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव के महासमर में उतरने से पहले भाजपा ने भी अपने मातृ संगठन की कार्यपद्धति पर अमल करते हुए समाज के समस्त वर्गों को साधना शुरू कर दिया है। इसी श्रृंखला में प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसे टिफिन बैठक का नाम दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री और सांसद राजकुमार चाहर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर किया। इसके उपरांत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सहभोज किया। सहभोज के दौरान ही तमाम शिकवा शिकायतें भी हुईं। दोनों जनप्रतिनिधियों ने धैर्यपूर्वक सभी की बातें सुनी। इस दौरान हास परिहास का भी जमकर दौर चला। एक स्थान पर सभी को सहभोज करते हुए परिवार जैसा नजारा दिख रहा था। बेबी रानी मौर्य ने कहा कि भाजपा सदैव सबका साथ और सबका विकास के संकल्प को पूरा करती है। यहां पर आमजन से लेकर प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। समाज के अंतिम छोर तक पार्टी का कार्यकर्ता निश्वार्थ भाव से कार्य करता है। यही समरसता की भावना लोकसभा चुनावों में सहायक सिद्ध होगी।

कार्यक्रम में रहे मौजूद
जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, ब्लॉक प्रमुख राजू प्रधान, उमाशंकर माहौर, गौरव सोलंकी, सोनू दिवाकर, धर्मपाल चाहर, रविंद्र सिंह, मेघश्याम चाहर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शर्मा, पार्षद प्रवीना राजावत, संतोष कटारा, रामकुमार शर्मा, सहदेव शर्मा, कालरचरन सुमन, गौरव पाठक, देवेंद्र सिंह, शिवशंकर चौहान, हरिमोहन कुशवाह, सतीश चाहर आदि थे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ताजमहल पर गर्मी का असर: 17 वर्षीय पर्यटक की बिगड़ी तबीयत, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में घूमने आई एक किशोरी पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।…

    कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित

    ।।कोसी कलां ।। कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित विश्व रक्त दाता दिवस के अवसर पर माँ महारानी चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से स्वर्गीय…

    Leave a Reply