सचिन पायलट के 44 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

सत्यवीर सैन की रिपोर्ट

खेरली, 07 सितम्बर 2021

ग्राम पंचायत बहतू कला के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल धोलागढ में पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक सचिन पायलट के 44 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन युवा टीम सचिन पायलट कठूमर के तत्वावधान में किया गया। युवा टीम के सदस्य मदन रावत व संजय अवस्थी समूॅंची ने बताया कि शिविर में 147 यूनिट रक्तदान हुआ साथ ही लगभग 60 रक्तवीरो ने आज पहली बार रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर की शुरुआत युवाओं द्वारा की गई । शिविर के दौरान युवाओं में काफी उत्साह देखा गया और बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के दौरान रक्त संग्रहण के लिए जीवन दाता ब्लड बैंक जयपुर की टीम आई ।
रक्तदान करने आये सभी रक्तवीरो को सर्टिफिकेट भेंट कर सम्मानित किया गया इस दौरान कठूमर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिब्बो राम गूर्जर,मदन रावत, संजय अवस्थी समूॅंची, जयदीक्षित उर्फ पिंकू शर्मा, महेंद्र कुपाशिया,सुकेश सरपंच मैथना,बल्ली सरपंच बराडा,टीम संजना समूॅंची विजय गूर्जर समूॅंची, तोताराम टैंटपुर,सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    रामलीला में गूंजी जय श्रीराम की गूंज, खर-दूषण वध का मंचन।

    ।। कोसी कलां ।। रामलीला में गूंजी जय श्रीराम की गूंज, खर-दूषण वध का मंचन। कोसीकलां की ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण…

    Leave a Reply