लड़के को पत्थरों से पीट-पीट कर मार डाला, नाले से मिली लाश

दिल्ली: राजधानी के बदरपुर इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां 8 वीं कक्षा के स्कूली छात्र की कथित तौर पर हत्या कर मौत के घाट उतार दिया गया. पुलिस के अनुसार, बच्चे के साथ बेरहमी से पत्थरों से पीटा गया है. पुलिस ने कहा कि लड़के का शव सड़क के किनारे खाई में मिला था. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है ।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साउथ दिल्ली के डीसीपी राजेश देव ने बताया कि बदरपुर पुलिस थाने में कल रात एक फोन आया था. जिसमें जानकारी दी गई थी कि एक स्कूली छात्र को दो लोगों ने मौत के घाट उतार दिया है. पुलिस के अनुसार, स्कूली बच्चे ने अपनी स्कूली ड्रेस भी पहनी हुई थी.डीसीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. जो कि खाटूश्याम पार्क और ताजपुर रोड गांव के बीच स्थित है.

 

मृत स्कूली बच्चे का शव नाले से हुआ बरामद

वहीं, एसएचओ समते पुलिस टीम को करीब 12 से 13 साल की उम्र के एक लड़के का शव बरामद हुआ है. डीसीपी ने बताया कि स्कूल यूनिफॉर्म में नाले (खाई) में पड़ा मिला. पुलिस के अनुसार, स्कूल बैग में किताबें मिली हैं, इसके साथ ही बैग से पांच-छह गज की दूरी पर खून से सने सफेद कपड़े के पास खून से सने पांच पत्थर भी मिले हैं.

FIR दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुटी दिल्ली पुलिस

मिला जानकारी के अनुसार, मृत स्कूली बच्चा मोलरबंद गांव के बिलासपुर कैंप का रहने वाले सौरभ (12) के तौर पर हुई है. हालांकि, इस मामले में पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच-पड़ताल में मृतक बच्चे के सिर पर कई चोटें देखी गई हैं. वहीं, पुलिस का कहना है कि शव से कुछ दूरी पर खून से सने पत्थरों मिले हैं. पुलिस का मानना है कि पत्थरों की मौजूदगी का इस्तेमाल अपराध को अंजाम देने के लिए किया गया होगा. फिलहाल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. इसके अलावा पुलिस हत्या के मामले में जांच-पड़ताल में जुट गई है.

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बहराइच * झोलाछाप डाक्टर के द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत परिजनों का आरोप * मनोज त्रिपाठी.

    खैरीघाट थाना क्षेत्र के पिपरीमाफी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितिथियों मे मौत हो गई जिमींदार गुप्ता उम्र ( 35 ) पुत्र नारायण गुप्ता के परिजनों ने बताया कि…

    बहराइच * नानपारा पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार *मनोज त्रिपाठी.

    पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा अपराध एवं अपराधियों एवं रोकथाम जुर्म जरायम के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी पुलिस उपाधीक्षक नानपारा…

    Leave a Reply