14 सितंबर 2021 को अलीगढ़ में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य यूनिवर्सिटी व डिफ़ेंस कोरिडोर का करेंगे शिलान्यास । प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

14 सितंबर 2021 को अलीगढ़ में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य यूनिवर्सिटी व डिफ़ेंस कोरिडोर का करेंगे शिलान्यास । प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 14 सितंबर 2021 को अलीगढ़ में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए माधव मुस्कान रेजिडेंसी मथुरा में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें 14 सितंबर 2021 के कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

महानगर के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि महाराजा सूरजमल के अनुयाई राजा महेंद्र प्रताप सिंह जी को श्रद्धांजलि देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 14 सितंबर 2021 को अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य यूनिवर्सिटी व डिफेंस कोरिडोर का शिलान्यास करेंगे। जिसमें मथुरा जनपद सहित आगरा और अलीगढ़ मंडल के सभी आठों जिलों के भाजपा पदाधिकारियों सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

गोवर्धन क्षेत्र के विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह ने बताया कि राजा महेंद्र सिंह ने ही अलीगढ़ में विश्वविद्यालय खोलने के लिए अपनी जमीन दान की थी लेकिन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कहीं भी उनका नाम दर्ज नहीं किया गया जिसके कारण अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का नाम बदलने के लिए काफी समय से लोगों के द्वारा मांगे उठती रही। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी ने वर्ष 2019 में नाम बदले जाने का आंदोलन चल रहा था तब राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर अलीगढ़ में एक नया विश्वविद्यालय स्थापित करने का भरोसा दिलाया था और इसी बीच 14 सितंबर 2019 को विश्वविद्यालय के निर्माण की घोषणा की थी। उसी सपने को साकार करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 14 सितंबर 2021 को इसकी नींव रखेंगे।

वहीं श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री और योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा किए जा रहे इस पुनीत कार्य में मथुरा जिले से लगभग 10,000 की संख्या में लोग इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराएंगे। प्रेस वार्ता में भाजपा के मुख्य रूप से गोवर्धन के विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह ,विनोद अग्रवाल महानगर अध्यक्ष, श्याम चतुर्वेदी मीडिया प्रभारी भाजपा महानगर, प्रदीप गोस्वामी महामंत्री, राजवीर यादव, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर – विष्णु कुमार।
चैनल से जुड़ने , खबरों व विज्ञापनों के लिए संपर्क करें ।
मो. न. – 8279987958

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    फतेहपुर सीकरी में भाजपा की महिला जनआक्रोश पदयात्रा, बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  फतेहपुर सीकरी। विकासखंड क्षेत्र के बस स्टैंड से भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला जनआक्रोश पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में क्षेत्र की…

    बहराइच * झोलाछाप डाक्टर के द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत परिजनों का आरोप * मनोज त्रिपाठी.

    खैरीघाट थाना क्षेत्र के पिपरीमाफी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितिथियों मे मौत हो गई जिमींदार गुप्ता उम्र ( 35 ) पुत्र नारायण गुप्ता के परिजनों ने बताया कि…

    Leave a Reply