तोड़ दी मंदिर में माता की मूर्ति, तनाव का माहौल

आगरा (किरावली)। आगरा के अछनेरा कस्बे में मंगलवार को सुबह असामाजिक तत्वों ने प्राचीन शीतला माता मंदिर में देव प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना से कस्बे में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

 

बताया जाता है कि मंदिर का संचालन स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से किया जाता है। नवरात्रि के उपलक्ष्य में रात्रि में हुए भजन कीर्तन के उपरांत मंदिर का दरवाजा लगाकर श्रद्धालु अपने घरों को चले गए। तड़के पूजा अर्चना करने श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो हालात देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। मंदिर में स्थापित भैरों बाबा और शेर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं के पास ही ईंटें पड़ी मिली।

देव प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त होने की सूचना कस्बे में आग की तरह फैल गई। मौके पर सैकड़ों लोगों का जमावड़ा होने लगा। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।

 

घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस ने श्रद्धालुओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया।

 

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ताजमहल में VIP एंट्री के नाम पर खेल! औचक जांच में सामने आया कथित रैकेट

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में पर्यटकों को VIP एंट्री का लालच देकर कथित तौर पर अतिरिक्त धन वसूलने का मामला सामने आया है। यह…

    रीवा: माता शीतला मंदिर में आज से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

      रीवा: माता शीतला मंदिर में आज से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा   रीवा (मध्य प्रदेश)। जिला रीवा के सितलहा स्थित सुप्रसिद्ध माता…

    Leave a Reply