सड़क किनारे मिला युवक का शव

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बृहस्पतिवार की सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली।

मौका मुआयना करके साक्ष्य जुटाए। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एटा चौराहे का है। यहां सुबह के समय लोग टहलने निकले थे। उन्होंने चौराहे पर सड़क किनारे युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी दी। खबर फैलने पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई

। एकत्र लोगों में से एक व्यक्ति ने उसकी पहचान अपने रिश्तेदार राजू सिंघानिया (40) निवासी कटरा मीरा, थाना शिकोहाबाद के रूप में की। खबर परिजन को दी गई। खबर पाकर परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि मृतक शराब पीने का आदी था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बहराइच * आकाशीय बिजली गिरने से युवक का दर्दनाक मौत *मनोज त्रिपाठी.

    बहराइच के तहसील महसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बम्भौरी के मजरा मिसरन पुरवा में आज शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया l कुदरत का बेहद मार्मिक और दुखद मंजर…

    रमज़ान के पावन महीने में दरगाह छोटे-बड़े सरकार में मीलाद शरीफ़ का आयोजन, अकीदतमंदों की रही बड़ी मौजूदगी

    रमज़ान के पावन महीने में दरगाह छोटे-बड़े सरकार में मीलाद शरीफ़ का आयोजन, अकीदतमंदों की रही बड़ी मौजूदगी आगरा:– पवित्र माह रमज़ान के मुकद्दस मौके पर दरगाह छोटे-बड़े सरकार के…

    Leave a Reply