12वीं के छात्र को अगवा करके पीटा, चेहरे पर किया पेशाब… मेरठ से सामने आया खौफनाक वीडियो

मेरठ में एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें 7 युवक 12वीं के छात्र को पीटा और चेहरे पर पेशाब कर दिया. आरोप है कि कुछ दिन पहले 7 युवकों ने मिलकर 12वीं में पढ़ने वाले छात्र को बंधक बनाया फिर उसके साथ हैवानियत की.

फिर घटना की वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

 

मामला थाना मेडिकल क्षेत्र के जागृति विहार एक्सटेंशन का है. यहां का रहने वाला 12वीं क्लास का छात्र अपनी मौसी के यहां मिठाई देने गया था. आरोप है कि रास्ते में कुछ युवकों ने उसको अपहरण कर बंधक बना लिया. इसके बाद जागृति विहार के सुनसान रास्ते पर ले जाकर उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया. आरोपियों का जब मन नहीं भरा, तो उनलोगों ने छात्र के चेहरे पर पेशाब कर दिया.

 

परिजनों को छात्र बताई पूरी घटना

 

छात्र के गायब होने पर उसके परिजन पूरी रात उसको ढूंढते रहे. मगर, वह नहीं मिला. सुबह जैसे-तैसे छात्र अपने घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना बताई. परिवार का आरोप है कि वह पुलिस के पास गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. 16 नवंबर को दोबारा पुलिस के अधिकारियों से मिले. इसके बाद फिर एफआईआर दर्ज की गई. परिजनों का आरोप है की हल्की धाराओं में FIR दर्ज की गई है.

 

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

परिजनों का कहना है कि छात्र का अपहरण किया गया था. मगर, उसमें अपहरण की धाराएं नहीं लगाई गई है. उनको नहीं पता कि आखिर उनके बेटे के साथ ऐसा इन लड़कों ने क्यों किया है. परिजनों का कहना है कि छात्र अभी भी सदमे में है और किसी से नहीं मिल रहा है. वहीं, मामले में मेरठ पुलिस ने अवी शर्मा , आशीष मलिक, राजन और मोहित ठाकुर के खिलाफ नामजद और तीन अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है.

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    फतेहपुर सीकरी में छात्रा से दुष्कर्म की घटना, मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी आगरा/फतेहपुर सीकरी। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फतेहपुर सीकरी में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्मारक क्षेत्र की सुरक्षा…

    खंडहर में छात्रा से दुष्कर्म, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

    फतेहपुर सीकरी कस्बा क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, छात्रा स्मारक क्षेत्र के पीछे स्थित एक निर्जन स्थान…

    Leave a Reply