*गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने दो दिन पूर्व अधेड़ महिला की हत्या का खुलासा करते हुए महिला के सौतेले पुत्र को गिरफ़्तार किया है*

*गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़*

हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली गढ़ पुलिस ने दो दिन पूर्व अधेड़ महिला की हत्या का खुलासा करते हुए महिला के सौतेले पुत्र को गिरफ़्तार किया है। हत्यारोपी से हत्या में प्रयुक्त दरांती व खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए है। उधार के रुपए व मकान का किराया न देना सौतेली मां की हत्या का कारण बना।एसपी दीपक भूकर ने बताया कि गिरफ़्तार हत्यारोपी सौतेला पुत्र पप्पू उर्फ़ अमरपाल पहले टॉवर पर काम करता था। काम छोड़कर वह अपनी सौतेली मां मृतका सलोचना के यहाँ 1500 रुपए प्रति माह मकान में किरायेदार रह रहा था। जिस पर 4 माह का किराया भी बकाया था। वहीं उसने अपनी मां से 20 हजार रुपए भी उधार ले रखे थे। मृतका अपने उधार के रुपए व मकान का किराया अक्सर हत्यारोपी से मांगती थी। जिससे वह काफ़ी परेशान था। दो दिन पूर्व जब मृतका सोयी हुई थी तो हत्यारोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर दरांती से सलोचना की गला रेतकर हत्या कर दी और दरांती व खून से सने कपड़े घर में छिपाकर दोनों पति पत्नी फ़रार हो गए। पुलिस हत्यारोपी के खिलाफ़ विधिक कार्यवाही कर उसे जेल भेज रही है।

*रिपोर्ट;-दीपक सागर*

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    स्मार्ट सिटी के विरोध में सपा नेताओं ने किया ‘गड्ढा पूजन’, नगर निगम और सरकार पर साधा निशाना

    अर्जुन रौतेला आगरा। शहर की बदहाल सड़कों और स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। लोहामंडी मार्ग…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा विस्तार की आंगन वाड़ी में स्पायरी डेट का सामान******1

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना में एक्सपायरी चना-दाल वितरण का मामला, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का आरोप सूरत, 7 अगस्त। मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना…

    Leave a Reply