दो लड़कियों की अजब गजब गाथा, थाने पहुंची शरमाते हुए बोली मन की बात

पाली. राजस्थान के पाली जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर दो लड़कियों को एकदूसरे से प्यार हो गया. रविवार को दोनों पुलिस स्टेशन पहुंच गई और पुलिस से शादी करवाने की गुहार लगाने लगी. पुलिस भी दोनों की जिद देखकर हैरान रह गई. मामला पाली जिले के जैतपुर थाने का है. थानेदार ने दोनों लड़कियों को समझाया लेकिन वो नहीं मानी और शादी करवाने का अनुरोध करती रहीं. पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी. बाद में दोनों को पाली स्थित सखी सेंटर पर लाया गया जहां उनकी काउंसिलिंग की जाएगी.

पुलिस का कहना है कि दोनों लड़कियां पड़ोसी हैं. एक 20 साल की है जबकि दूसरी 25 वर्ष की है. पहले दोनों में दोस्ती हुई और यही दोस्ती अब प्यार में बदल गई है. दोस्ती में प्यार में बदली तो शादी करने का फैसला किया. परिवार के डर से दोनों जैतपुर थाने पहुंच गई. थाना प्रभारी से शादी करवाने की बात कही. एक बार तो थाना प्रभारी को भी दोनों की अर्जी पर भरोसा नहीं हुआ.

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

Related Posts

सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

एक माह से गिरा विद्युत खंभा बना खतरा, महिलाओं का विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

एक माह से गिरा विद्युत खंभा बना जानलेवा खतरा, राधा कृष्ण कॉलोनी की महिलाओं का विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कोसीकला। नगर के गोपाल बाग क्षेत्र स्थित नगला इस्लामपुर रोड…

Leave a Reply