जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिये 220 केवी सेक्टर 18 तथा 220 केवी सेक्टर 32 से 33 केवी लाइन निर्माण कर ऊर्जीकृत कर दिया 

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिये 220 केवी सेक्टर 18 तथा 220 केवी सेक्टर 32 से 33 केवी लाइन निर्माण कर ऊर्जीकृत कर दिया 

 

 

मेरठ: प्रबन्ध निदेशक श्रीमती ईशा दुहन (आई०ए०एस०) के निर्देशन मे भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को विद्युत आपूर्ति प्रदान करने हेतु पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० द्वारा 02 अद्द 33 केवी लाईनों का निर्माण कार्य पूर्ण कर इन 33 केवी लाइनों को ऊर्जीकृत कर दिया गया है।

प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गुणवत्तापरक, निर्बाध एवं विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति दो पृथक-पृथक स्रोत से 33 केवी लाईनों से सुनिश्चित की जायेगी। 220 केवी विद्युत उपकेन्द्र येड़ा सैक्टर 18 से जेवर एयरपोर्ट तक 33 केवी लाइन की लम्बाई लगभग 22.11 किमी है। 220 केवी उपकेन्द सेक्टर 32 से जेवर एयरपोर्ट तक 33 केवी लाईन की लंम्बाई को 18.48 किमी है। 220 केवी उपकेन्द्र येड़ा सेक्टर 18 से निर्गत 33 केवी लाईन को दिनांक 04.09.2024 को नो-लोड पर ऊर्जीकृत किया जा चुका है तथा सेक्टर 32 से निर्गत 33 केवी लाईन को 09.09.2024 को नो-लोड पर सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत कर लिया गया है। इससे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गुणवत्तापरक, निर्वाध विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी, इससे इन क्षेत्रों में विकास को गति मिलेगी।33 केवी स्विचयार्ड, 11 केवी स्विचगियर की टैस्टिंग व कमिशनिंग का कार्य तथा 33 केवी मीटरिंग क्यूबिकल से 33 केवी केबिल के टर्मिनेशन एवं 33/11 केवी पॉवर परिवर्तक के ऊर्जीकरण का कार्य एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा किया जा रहा है। शीघ्र ही कार्य पूर्ण होने के उपरान्त जेवर एयरपोर्ट का विद्युत संयोजन ऊर्जीकृत कर दिया जाएगा।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सूरत के ‘एसजीसीसीआई टेक्सटाइल अवार्ड्स 2026’ में ‘यश फैशन्स’ को मिला उत्कृष्ट निर्यात प्रसंस्करण पुरस्कार

    सूरत के ‘एसजीसीसीआई टेक्सटाइल अवार्ड्स 2026’ में ‘यश फैशन्स’ को मिला उत्कृष्ट निर्यात प्रसंस्करण पुरस्कार   सूरत: टेक्सटाइल हब सूरत में आयोजित प्रतिष्ठित ‘एसजीसीसीआई टेक्सटाइल अवार्ड्स 2026’ (SGCCI Textile Awards…

    अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर फतेहपुर सीकरी में जागरूकता कार्यक्रम, धरोहर संरक्षण पर हुआ मंथन

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर सोमवार को फतेहपुर सीकरी स्थित स्मारक संग्रहालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय पुरातत्व…

    Leave a Reply