बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में परीक्षा केंद्र के बाहर पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को गोली मार दी। उपचार के दौरान आरोपी की पत्नी की मौत हो गई, जबकि घायल प्रेमी का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुलंदशहर के खानपुर के गांव खिदरपुर इंटर कॉलेज के बाहर सावित्री अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए आई थी। बताया गया है कि सावित्री का प्रेमी भी वहां मौजूद था। हाईस्कूल का पेपर देने उसकी बेटी केंद्र के अंदर चली गई, उसी दौरान सावित्री का पति और उसका देवर वहां पहुंच गए। उन्होंने सावित्री और उसके प्रेमी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
फायरिंग के दौरान सावित्री की मौत हो गई जब का प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि सावित्री अपने प्रेमी के साथ एक साल पहले घर से भाग कर चली गई थी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी और सीओ मौके पर पहुंच गए।
प्रेमी सरजीत ने बताया कि वह सावित्री के साथ उसकी बेटी को पेपर दिलाने आया था। इस दौरान उसके देवर और पति नरेश पाल ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। एसपी श्लोक ने बताया कि पति ने अपने प्रेमी समेत दो पर फायरिंग की थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बीते एक साल से मृतका अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। इसके बाद आज उसके पति ने इस घटना को अंजाम दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बच्चे को हाईस्कूल का पेपर दिलाने आई पत्नी व उसके प्रेमी पर पति ने चलाई गोली।
आरोपियों ने कई राउंड की फायरिंग।
गोली लगने से घायल महिला व उसके प्रेमी को जिला अस्पताल भेजा गया।





Updated Video