वार्षिकोत्सव में स्टूडेंट्स का घमाल

फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के दुलारा रोड स्थिति एसडी मॉडर्न पब्लिक स्कूल व जवाहर सिंह इंटर में इंडियन कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से संयुक्त रूप से वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रोग्राम एवं नृत्य प्रस्तुत कर जमकर धमाल किया। स्टूडेंट्स ने एक से बढ़कर रंगारंग प्रोग्राम देकर अभिभावकों का मन मोह लिया।

वार्षिकोत्सव की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र दीप जलाकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन इस्लाम, राजकुमार शास्त्री जी, कॉलेज के प्रबंधक डॉ राजवीर सिंह, इंडियन कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन के प्रबंधक राजीव मित्तल, प्रबंधक डॉ भूरी सिंह व विश्वेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से की. स्व. राजमल अग्रवाल की स्मृति में आयोजित वार्षिकोत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं ने धार्मिक देश भक्ति के गीतों पर प्रस्तुति देकर अभिभावकों का मन मोह लिया. तू कितनी भोली है तू कितनी प्यारी है, उंगली पकड़कर तूने चलाया ना गीतों ने अभिभावकों को भावुक कर दिया. प्रोग्राम में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ बालिका शिक्षा, पर्यावरण, जल संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर फतेहपुर सीकरी में जागरूकता कार्यक्रम, धरोहर संरक्षण पर हुआ मंथन

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर सोमवार को फतेहपुर सीकरी स्थित स्मारक संग्रहालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय पुरातत्व…

    *उत्तर प्रदेश में स्व गणना शुरू*

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  *तारीख 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक 8 स्टेप में अपने मोबाइल से आसानी से स्व गणना करें।* *8 स्टेप में घर…

    Leave a Reply