ताकि महादेव के भक्तों को न हो कोई परेशानी.. अपर नगरायुक्त को दिया ज्ञापन

अर्जुन रौतेला संवादाता आगरा। श्रावण मास के पावन अवसर पर बल्केश्वर क्षेत्र में वर्ष 1958 से लगातार आयोजित होने वाला विशाल धार्मिक व सांस्कृतिक मेला इस वर्ष भी लगाया जाएगा। 20 जुलाई, रविवार की शाम मेले का भव्य शुभारंभ होगा। रविवार से ही आगरा के चारों कोनों पर स्थित चारों शिवालयों की परिक्रमा देने के लिए हजारों शिव भक्त बल्केश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने आएंगे।
श्री बल्केश्वर महादेव मेला समिति मेले के आयोजन की तैयारी में जुटी है। गुरुवार को समिति द्वारा मेला क्षेत्र और परिक्रमा मार्ग पर सभी व्यवस्थाएँ दुरुस्त करने के लिए नगरायुक्त को संबोधित ज्ञापन उनकी अनुपस्थिति में अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार को दिया गया।


मेला समिति के संयोजक पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, पार्षद हरिओम गोयल और अध्यक्ष महेश निषाद ने अपर नगर आयुक्त से बल्केश्वर क्षेत्र और परिक्रमा मार्ग पर साफ सफाई, समुचित विद्युत व्यवस्था, खराब पड़ी लाइटों को सही करवाने, जल भराव से मुक्ति, सड़क मरम्मत, पार्वती घाट पर बैरिकेडिंग तथा परिक्रमार्थियों के स्नान हेतु नलों की व्यवस्था, शौचालय, बायो टॉयलेट, आवारा पशुओं की रोकथाम, बिजली के खंबों पर प्लास्टिक लगाने की मांग की ताकि बरसात में कोई भक्त हताहत न हो तथा भक्तों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। उनसे क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं को शीघ्र दुरुस्त करवाने की माँग की गई।


इस दौरान मेला समिति के संयोजक पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, पार्षद हरिओम गोयल, अध्यक्ष महेश निषाद, मेला प्रभारी पूर्व पार्षद विमल गुप्ता, महामंत्री ब्रह्मा गुप्ता, कोषाध्यक्ष निखिल गोयल, उपाध्यक्ष स्पर्श जैन ‘बिट्टू’ और प्रचार प्रसार मंत्री मुकेश शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

अन्य खबरों एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा मिडल ईस्ट के संघर्ष ओर वैकल्पिक बाजारों में उभरती नई संभावनाओं पर विशेष सत्र आयोजित

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट चेंबर द्वारा मिडल ईस्ट के संघर्ष और वैकल्पिक बाजारों में उभरती नई संभावनाओं पर विशेष सत्र आयोजित अलर्ट चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रमुख…

    एक मई गुजरात स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सुरत शहर पुलिस द्वारा शस्त्र प्रदर्शनी का किया आयोजन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट एक मई गुजरात स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अठवालाइंस स्थित *इनडोर स्टेडियम* में सूरत शहर पुलिस के द्वारा एक *शस्त्र प्रदर्शनी* का आयोजन…

    Leave a Reply