गुजरात प्रदेश के सूरत जिला में सचिन गांव विस्तार में एक प्राइवेट हॉस्पिटल पर लगा गंभीर आरोप

सुरत 9/07/2025
गुजरात प्रदेश के सूरत शहर के सचिन क्षेत्र में स्थित निजी मैत्रेय अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराई गई 25 वर्षीय महिला की डिलीवरी के बाद मौत हो जाने से परिवार में शोक और आक्रोश फैल गया है।
मृतका के परिवारजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों, संचालकों और स्टाफ पर गंभीर चिकित्सीय लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों के अनुसार, महिला दूसरी डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराई गई थी। डिलीवरी के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
परिजनों का आरोप है कि मैत्रेय अस्पताल में समय पर उचित इलाज नहीं दिया गया और महिला की गंभीर स्थिति के बारे में उन्हें पहले से कोई सूचना नहीं दी गई। साथ ही, अस्पताल प्रबंधन का रवैया भी बेहद लापरवाह रहा।

इस घटना को लेकर परिजनों में भारी आक्रोश है और वे प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग को लेकर आवेदन देने की तैयारी कर रहे हैं। दूसरी ओर, प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और विस्तृत जानकारी एकत्र की जा रही है
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर पुलिस ने 13240 शराब की बोतल को किया नष्ट बड़े अधिकारी रहे मौजूद

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत में प्रोहिबिशन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ से अधिक की शराब व मुद्देमाल नष्ट सूरत, 15 सितंबर 2026: सूरत…

    एडवोकेट जमीर शेख की दलील पर कोर्ट ने चिराग गोटी की अग्रीम जमानत को किया ना मंजूर

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट वकील से 10 लाख रुपये की उगाही के मामले में गिरफ्तार चिराग गोठी समेत 8 आरोपीओ की अग्रिम जमानत ना मंजूर वकील से…

    Leave a Reply