सीकरी आगरा गेट पर टूरिस्ट हुए परेशान

एक किलोमीटर तक लगी रही वाहनों की लंबी कतार, ट्रैफिक व्यवस्था रही बेपटरी, गोल्फ़ कार भी घंटो तक रही बंद

फतेहपुर सीकरी में भारी भीड़ देखने को मिली। आगरा गेट के पास घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी परेशान नजर आए। वाहनों की कतार लगभग एक किलोमीटर तक फैली रही।

पर्यटकों को जाम में फंसने के कारण ऐतिहासिक स्थलों तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई पर्यटकों ने बताया कि मौके पर ट्रैफिक व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिसके चलते जाम की स्थिति और गंभीर होती गई। जब भी दिल चाहे रोक दी जाती हैं गोल्फ कार, स्मारक से आने जाने को पर्यटक होते हैं परेशान, आज भी कई घंटों तक गोल्फ कार बादशाह गेट तक जाने के लिए बंद रही

स्थानीय लोगों ने बताया कि पर्व व छुट्टी के दिनों में यहां ट्रैफिक का दबाव पहले से बढ़ जाता है, लेकिन इस बार प्रशासन की ओर से कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई है लोगों ने मांग की कि ऐसे अवसरों पर पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती कर जाम से राहत दिलाई जाए।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

Related Posts

भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का कोसी कलां में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने कोसी कलां में किया भव्य स्वागत। कोसीकलां। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा मथुरा जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद मंगलवार को…

बरहन थाना क्षेत्र की पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि थाना में तैनात दरोगा सुधांशु ने कथित तौर पर एक दलाल अजय के साथ मिलकर सड़क हादसे के मामले में समझौता कराने के नाम पर पैसे वसूले।

आगरा: बरहन थाना क्षेत्र की पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि थाना में तैनात दरोगा सुधांशु ने कथित तौर पर एक दलाल अजय के साथ मिलकर सड़क…

Leave a Reply